Fitterfly HealthTech Pvt Ltd Logo
Read In - English

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की फूड लिस्ट |

Updated on: Dec 07, 2023
4 min Read
8434 Views
Medically Reviewed

Shilpa Joshi

Nutritionist | Consultant Dietitian | Diabetes Educator
foods with low glycemic index
Spread the love

अगर आपको या आपके किसी करीबी दोस्त को डायबिटीज है, तो आपको डायबिटीज के लिए अपने डाएट में सबसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी जा सकती है।  कम GI वाले विशिष्ट खाद्य पदार्थों को ढूॅंढ़ना और चुनना एक चुनौती भरा काम हो सकता है।

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड लिस्ट के बारे में अधिक जानना, उनका सेवन कैसे करना और प्रभावी डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए अपने डाएट प्लान का बिल्कुल बारीकी से पालन करना बहुत जरूरी है। 

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स समझें

ग्लाइसेमिक इंडेक्स उस गति को नापता है जिस गति से कोई खाद्य पदार्थ आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। डाएट प्लान में एक गाइड के रूप GI का इस्तेमाल करने के पीछे मुख्य विचार है ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव को स्थिर करना, डायबिटीज को नियंत्रित करना, वजन नियंत्रण को बढ़ावा देना और निरंतर एनर्जी लेवल को निश्चित करना। 

ग्लाइसेमिक इंडेक्स को आमतौर पर नीचे दिए गए रेटिंग के अनुसार कैटगराइज्ड किया जाता है: 

1. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI): 55 या उससे कम

2. मीडियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Medium GI): 56 से 69

3. हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (High GI): 70 और अधिक

जब कोई खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ता है, तो उसका GI आमतौर पर कम होता है। 55 या उससे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ कम GI वाले  खाद्य पदार्थों में शामिल किए जाते हैं। 

आपका डायबिटीज रिवर्स
हो सकता है क्या?

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों पर फोकस करने के लिए तैयार किए गए डाएट प्लान को कम ग्लाइसेमिक डाएट कहा जाता है। इसका ब्लड शुगर लेवल पर धीरे-धीरे और लगातार असर होता रहता है। 

अपने डाइट में सबसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड लिस्ट को लेने की प्रमुख विशेषताऍं| 

  • अपने ब्लड शुगर लेवल पर खाद्य पदार्थों के संपूर्ण प्रभाव को काम करने के लिए हाई -GI वाले खाद्य पदार्थों के साथ कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ को मिला सकते हैं। खाद्य पदार्थों का GI नहीं बदलता है, पर इसके संपूर्ण प्रभाव को बदला जा सकता है।
  • कम GI वाले डाएट को अपनाते समय, आप भोजन कैसे पकाते हैं और कैसे मिलाते हैं, यह बात बहुत महत्वपूर्ण है। कम GI वाले पदार्थ, उन्हें कैसे तैयार किया गया है इस पर उनके अलग-अलग बर्ताव पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए आलू को उबालने से उसे पकाने की तुलना में ब्लड शुगर लेवल पर कम असर पड़ता है। कम GI वाले भोजन करने का सही तरीका जानने से यह निश्चित होता है कि वे पदार्थ डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए उचित हैं। 

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की फूड लिस्ट के लाभ

कम ग्लाइसेमिक डाएट के कुछ फायदे यहाॅं पर दिए गए हैं:

  1. बेहतर और अधिक नियमित ब्लड शुगर नियंत्रण
  2. भूख में सुधार
  3. बेहतर डायबिटीज मैनेजमेंट
  4. इंसुलिन रेजिस्टंस निर्माण होने की संभावना कम हो जाती है।
  5. डायबिटीज संबंधित मुश्किलें कम होने की संभावना रहती है। 
  6. एनर्जी लेवल बनी रहती है।
  7. बेहतर वजन नियंत्रण
  8. बेहतर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के कारण बेहतर हृदय स्वास्थ्य

सबसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड लिस्ट

यहाॅं कच्चे खाद्य पदार्थ और उनके संबंधित GI की सूची दी गई है:

खाद्य पदार्थ  GI     खाद्य पदार्थ  GI
राजमा/किडनी बीन्स  24 बैंगन/ एगप्लांट  15
छोले 28 गाजर  16
मूॅंग दाल 29  फूलगोभी  10
उड़द दाल  43 सेब  36
तूर दाल 22 शिमला मिर्च  15
मसूर दाल 25 खजूर 42
चना दाल/बेंगाल ग्राम  8 टमाटर 15
मटका चावल/या केरल का लाल चावल  36 पीयर्स ( नाशपाती) 30
सोयाबीन  16 दही 28
दलिया  41 पनीर/ काॅटेज चीज 27
लाल पोहा 38 छाछ/बटरमिल्क  20
मूॅंगफली 14 बादाम  10
लोबिया  33 चीझ (Cheese) 0-10
     भिंडी/ओकरा  20 काला चना 28-32 
हरी सेम/ग्रीन बीन्स  32 मशरूम  10
प्याज 10 करेला/ गौर्ड 18
पत्तागोभी  10            लौकी/बाॅटल गौर्ड  15
मटर  22 पालक/ स्पिनच  15
मूली 8 मल्टीग्रेन ब्रेड 48
ककड़ी  15

आपने खाई हुई हर चीज के लिए एक स्पीडोमीटर के रूप में GI काम करता है। हाई वैल्यू वाले खाद्य पदार्थ आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं पर तुरंत कम भी करते हैं, जिससे आपकी एनर्जी लेवल और डायबिटीज मैनेजमेंट में जबरदस्त उछाल हो सकता है। 

तो दूसरी ओर, कम GI डाएट एक सहज, सरल आरामदाई सवारी की तरह है जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने, वजन नियंत्रित करने और संपूर्ण फिटनेस को मेनटेन करने के लिए बेहतर है। 

FitterTake

आप फिट रहना चाहते हों या हाल ही में आपको डायबिटीस का पता चला हो, अपने डाएट में सबसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड लिस्ट को शामिल करना सचमुच गेम-चेंजर हो सकता है। GI फ्रेंडली डाएट चार्ट कब और कैसे तैयार करना है, यह जानने के लिए फिटरफ्लाई के डायबिटीज केयर प्रोग्राम पर हमारे विशेषज्ञ डायबेटाॅलाॅजिस्ट और डाइटिशियन से सलाह – मशविरा करने पर जरूर विचार करें।

आप 08069450746 पर केवल एक मिस्ड कॉल देकर हमसे बात कर सकते हैं और हम निश्चित रूप से आपसे संपर्क करेंगे। आइए, डायबिटीज से आजाद के सफर को अधिक स्वस्थ और सुखद बनाऍं।

Reduced diabetes medications in 3 months

Shubhangi Patil
9.8% 6.8%
Shubhangi Patil
38 years
Happy members
25000+
Happy members
No Cost EMI
No Cost
EMI
Moneyback Guarantee
Moneyback
Guarantee
Rated 4.8/5
Rated 4.8/5
4.8/5
You too can with
Fitterfly's
Diabetes Prime Program
Required
Required
* Diabetes Remission is the clinical term for Diabtes Reversal
- By Fitterfly Health-Team

Diabetes Reversal Calculator

To know your chances of diabetes reversal, take the Daibetes Reversal Test

Check

Pre-diabetes Risk Calculator

Take the first step towards a healthy, happy lifestyle by assessing your risk.

Check

Healthy Weight Calculator

Is your weight increasing your health risk

Check
HitREWINDon Diabetes!

Choose to REVERSE* it With

Fitterfly Diabetes Prime

12-month Program

  • Real-time blood sugar insights with CGM Sensor
  • Personal Diabetes Health Coach
  • Personalized plans for diet, fitness, stress & sleep
  • Unlimited diet consults + 50+ lab tests & much more!
Plans Start at ₹49/ Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Talk to us
Chat with us
Talk to us
Chat with us