डायबिटीज डाएट: मधुमेह के लिए 20 सर्वोत्तम फल

मधुमेह के लिए सर्वोत्तम फल
Spread the love

कम खाइए, तीन बार ज्यादा खाने की बजाए कुछ समय बाद थोड़ा थोडा खाइए| इससे आपकी ब्लड शुगर कम ज्यादा नहीं होती बल्कि स्टेबल रहती है और सेहत अच्छी रहती है|यह कुछ सलाहें होती है डाएटिशियन की|

बीच बीच में खाना कई लोगों के लिए आसान होता है और ऐसे वक्त में कुछ चटर- पटर खाया जाने की सम्भावना अधिक होती है|फल एक सेहतमंद खाना है, जी हाँ, आपने बिलकुल सही सुना| इस आर्टिकल में आप कम शुगर वाले फलों के बारे में जानेंगे, जो मधुमेहीयों के लिए अच्छे होते है|

 

क्या फल मधुमेह के लिए अच्छे हैं?

मधुमेह और फलों को लेकर कई सारी गलतफ़हमियाँ है| आज हम उन्हीं गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे|

मधुमेही लोग अपने खाने में शक्कर का समावेश नहीं रखते, उन्हें लगता है की प्राकृतिक  मीठे फल भी उनके लिए अच्छे नहीं है| लेकिन, फलों में भरपूर जीवनसत्व, न्यूट्रीएंट्स,एंटीओक्सिदंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरीज होते है जिनसे वह खाने के लिए एक सेहतमंद पर्याय बन जाते है| तो क्या किया जाये ? आपके डॉक्टर या न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह से कम शक्कर वाले फल खा सकते है|

(मधुमेही लोगों के लिए) ग्लायसेमिक इंडेक्स स्कोअर देखना याने की,’ सेहतमंद और कम सेहतमंद फलों में फर्क पहचानना यहीं इस समस्या का हल है| GI आपको बताएगा कि शुगर में कौन से फल खाने चाहिए|

यह ०-१०० के स्केल में नापा जाता है| जिसमें ० पर पानी है, जिससे ब्लड शुगर लेव्हल पर कोई असर नहीं होता| और १०० पर ग्लूकोज है जिससे शरीर पर बहुतही बुरा असर होता है|

क्या आपको पता है, शुगर में कौन से फल खाने चाहिए? हमारी तज्ञ शिल्पा जोशी आपको कम शक्कर वाले फलों के बारे में जानकारी देंगी जिन्हें खाने से आपकी ब्लड शुगर पर कोई असर नहीं होगा|

शुगर में कौन कौन से फल खाने चाहिए?

यह कम शक्कर वाले २० फलों की लिस्ट है जिन्हें खाने से आपके ब्लड शुगर लेव्ह्ल्स पर कोई असर नहीं होगा| तो यहाँ पर दिया हैं कि शुगर में कौन कौन से फल खाने चाहिए| 

1. सेब

दिन में खाया हुआ  एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है! यह कहावत बिलकुल भी झूठ नहीं है| सोल्युबल और इनसोल्युबल फाइबर से भरपूर सेब ब्लड शुगर कम ज्यादा होने से रोकने का एक सबसे अच्छा तरीका है| यह ताजा फल बेझिझक खाइए| इससे आपकी ब्लड शुगर बिलकुल नहीं बढ़ेगी| यह फल खाने के लिए कोई भी समय सही होता हैं|

2. संतरा

अमेरिकन डाईबेटीस असोसिएशन (ADA) ने सायट्रस फलों को (संतरा, अंगूर और निम्बू) डाईबेटिस सुपरफूड्स बताया है|

3. काला जामुन

मधुमेहियों के लिए कम मिठास वाले काले जामुन बेशक एक अच्छा फल हैं| लोग अपनी ब्लड शुगर लेव्हल ठीक रखने के लिए इसके बीजों की पावडर भी खाते हैं|

4. तरबूज

गर्मी के मौसम में यह लोहयुक्त और कम मीठा फल हमारे शरीर को ठंडा रखता हैं| ज्यादा GI स्कोअर होने के बावजूद तरबूज का कुल ग्लायसेमिक लोड (ब्लड शुगर लेव्हल हिलने के लिए जरुरी खाना) बहुत ही कम हैं, इसीलिए मधुमेहियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हैं| एक छोटी कटोरी तरबूज (तकरीबन ७५-८० ग्राम) खाया जा सकता हैं|

5. अमरुद

जीवनसत्व अ और क से भरपूर तथा फायबर युक्त अमरुद फल में शक्कर कम होती हैं| इससे मधुमेह पर नियंत्रण तथा बद्धकोष्ठ पर नियंत्रण लेन के लिए यह फल सबसे अच्छा हैं| क्योंकि इसका GI स्कोअर कम हैं|

6 महीने में HbA1c आधी हो गई

Vandana Jha
12.6% 6.6%
वंदना झा
उम्र 39
Happy members
25000+
Happy members
No Cost EMI
No Cost
EMI
Moneyback Guarantee
Moneyback
Guarantee
Rated 4.8/5
Rated 4.8/5
4.8/5
आप भी करें Join
Fitterfly's
Diabetes Prime Program
Required
Required
* Diabetes Remission is the clinical term for Diabtes Reversal

6. पपीता

मधुमेहियों के लिए ह्रदय रोग और नसों की तकरार से छुटकारा पाने के लिए पपीता काम आता हैं| यह जीवनसत्व, मिनरल और एंटीओक्सिडेंट से भरपूर फल मधुमेहियों के लिए अमृत हैं|

क्या आप अपने पसंदीदा फल खाना छोड़ना नहीं चाहते? आपको उसकी जरुरत भी नहीं|

भारत में पहली बार जानिए आपका शरीर आपके खाने से कैसे घुलमिल जाता हैं| और लीजिए आपके लिए बनाया हुआ डाएट प्लान| इसमें हम बताएंगे कि यह फल खाने का सही समय कौनसा हैं|

7. अनानास 

एंटी व्हाईरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेंटरी गुणधर्म वाले अनानास मधुमेहियों के लिए सेहतमंद होते हैं| 

8. अनार

अनार एक एंटी ओक्सिडेंट फल, एक पूर्नान्न हैं| ऋतू अनुसार यह लाल दाने मुठ्ठीभर खाने से ना हिचकिचाये|

9. मीठा निम्बू

सायट्रस से भरपूर इस फल का ग्लायसेमिक इंडेक्स कम हैं, इसीलिए यह फल मधुमेहियों के लिए और जिनको मधुमेह होने की संभावना हैं उनके लिए एक वरदान हैं|

10. पिअर

पिअर और सेब जैसे फल खाने से टाइप २ मधुमेह से बचाव होता हैं, ऐसा संशोधन हैं| 

11. स्ट्रोबेरीज

इनसे प्रतिकार शक्ति बढाती हैं और इसमें कर्करोग से लड़ने की क्षमता हैं| GI कम होनेवाले इस फल से वजन भी कम होता हैं| इसलिए इसे खाना ही चाहिए|

12. चेरिज

गहरे रंग का यह फल अन्थोसायनिन्स के नाम से जाना जाता हैं| इन सुगंधी चेरियों से पेशिओं की इन्शुलिन निर्माण करने की क्षमता बढाती हैं| 

13. स्टारफ्रूट्स

मधुमेहियों के लिए काले जामुन, स्टारफ्रूट्स जैसे कम मीठे फल अच्छे होते हैं|

14. किवी

यह एंटीओक्सिडेंट, हरे रंग का आकर्षक फल अ और क जीवनसत्व से भरा रहता हैं और इसमें मिठास कम होती हैं| इससे ग्लूकोज की मात्रा कम होती हैं और ब्लड शुगर लेव्हल अच्छी रहती हैं|

15. प्लम्स

यह आकर्षक बैंगनी रंग का फल मधुमेहियों के साथ साथ सभी के अच्छा होता हैं| जी हां! इसके हर फल में केवल ७ ग्राम शक्कर होती हैं| यह मीठा फल दिन के किसी भी समय में खाया जा सकता हैं|

16. पिचेस

इस मीठे फल में ज्यादा शक्कर नहीं होती| अगली बार आपको मीठा खाने की इच्छा हो तो इसे जरुर खाइए| पिचेस में शक्कर कम और फायबर ज्यादा होता हैं| दिन के बिच समय में खाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हैं|

17. रासबेरीज

जिन्हें मीठा पसंद हैं उन्हें यह फल बहुत अच्छा लगता हैं| रासबेरीज में केवल ५ ग्राम शक्कर होती हैं और फायबर ज्यादा होता हैं| इससे आपका पेट देर तक भरा रहता हैं|

18. ब्लैकबेरीज

एंटीओक्सिडेंट और फायबर से भरपूर यह फल कम मीठा होता हैं और यह एक सेहतमंद विकल्प हैं|

19. ब्ल्यूबेरीज

चेरिज की तरह, ब्ल्यूबेरीज भी अन्थोसियानिन्स के नाम से जाना जाता हैं और इससे मधुमेह का धोखा कम होता हैं|

20. अवोकाडो

यह फल केवल कम मीठा नहीं होता बल्कि इससे बैड कोलेस्ट्रोल भी कम होता हैं| इसीलिए इसे सेहतमंद फल कहते हैं|

मधुमेह के लिए उपयुक्त फलों में बसा ग्लायसेमिक इंडेक्स या GI

फल ग्लायसेमिक इंडेक्स या GI फल ग्लायसेमिक इंडेक्स या GI
सेब 39 अंगूर 56
संतरा 40 स्ट्रोबेरीज 25
काला जामुन 25 चेरिज 20
तरबूज 80 स्टारफ्रूट्स 45
अमरुद 12 कीविज 50
पपीता 60 प्लम्स 35
अनानास 66 पिचेस 42
अनार 53 रासबेरी 25

चेतावनी: खाने के समय फल खाने के बजाय दो खाने के बिच में फल खाना उचित रहता हैं| क्योंकि, कहने में कर्बोदक ज्यादा रहते हैं जिसे आपकी ब्लड शुगर लेव्हल बढ़ती हैं|

इसके अलावा हमेशा याद रहे कि थोडा थोडा खाए और जब भी यह फल खाए तब ब्लड शुगर पर ध्यान दे|

इस व्हिडिओ में हमारी अपनी न्यूट्रीशनिस्ट तज्ञ शिल्पा जोशी आपको बताएंगी कि अगर आपको मधुमेह हैं तो फल खाते समय क्या करें और क्या ना करें|

FitterTake

सभी के लिए सारे फल अच्छे होते हैं, लेकिन मधुमेह का खतरा होने वाले और मधुमेही फल खाने के साथसाथ एकसरसाइज भी करे|

उन लोगों को कम मीठे फल खाकर अपनी शुगर पर ध्यान देना चाहिए| जिनको मधुमेह का खतरा हैं वह और मधुमेही हमेशा याद रखे कि कम मीठे फल थोड़े थोड़े खाए और इसके लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य ले| 

यदि आप यह नहीं जानते कि फल खाने से आपकी ब्लड शुगर कितनी बढ़ती हैं, तो फल खाने के दो घंटे बाद ब्लड शुगर लेव्हल की जाँच करना उचित रहेगा|

क्या आपको फल अच्छे लगते है? लेकिन मधुमेह का खतरा या मधुमेह होने के कारन आप फल नहीं खा पाते तो चिंता मत कीजिए, आप सही जगह पर आए हैं|

Fitterfly आपका फलों के प्रति लगाव समझता हैं और हमारी तज्ञ न्यूट्रीशनिस्ट आपको कौनसे फल कितनी मात्रा में खाने चाहिए इसका सही मार्गदर्शन देंगी| हमारा Diabetes Care Program चेक करें या अधिक जानकारी के लिए हमें इस नंबर पर संपर्क करें: 08069450746

- By Fitterfly Health-Team