Read In - English

उम्र के हिसाब से शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

Published on: Mar 23, 2023
4 min Read
91899 Views
Medically Reviewed

Shilpa Joshi

Nutritionist | Consultant Dietitian | Diabetes Educator
उम्र के हिसाब से शुगर लेवल कितना होना चाहिए
Spread the love

उम्र अनुसार ब्लड शुगर की सही मात्रा की सूची | 

आपके ब्लड शुगर की मात्रा जानकर आप अपने सेहत का सही तरीके से ख़याल रख सकते है| इससे आप अपना मधुमेह नियंत्रित रखने के लिए पहले से प्रयास कर सकते है|

आपके ब्लड शुगर की मात्रा या फिर आपको या आपके घर में किसीके ब्लड शुगर की मात्रा अधिक है, तो आपको भी मधुमेह होने की संभावना होती है|नियमित रूप से ब्लड शुगर की मात्रा चेक करते रहने से आपको अपनी सेहत का पूरी तरह से ख़याल रखने में आसानी होगी और  मधुमेह ना होने के लिए सही समय पर उपाय कर सकते है|

इस आर्टिकल में हम आपको ब्लड शुगर की मात्रा की सीमाओं के बारे में जानकारी देंगेतथा आप दिन में किसी भी समय यह ब्लड शुगर कैसे नाप सकते है ताकि आप डॉक्टर से कब और कैसे संपर्क कर सकते है यह भी बताएँगे|

 

ब्लड शुगर की सही मात्रा क्या है?

 ADA तथा अमेरिकन डाइबेटिस एसोसिएशन के अनुसार वैद्यकीय तज्ञों के अनुसार जिनके शरीर में  नीचे mention की हुई शक्कर की मात्रा होती है उन्हें मधुमेह नहीं है|

रिझल्ट A1C टेस्ट भूखें पेट ब्लड शुगर की टेस्ट ग्लूकोज लेव्हल टेस्ट खून में मौजूद रैंडम शुगर
सामान्य 5.7% से कम 100 mg/dL या इससे भी कम 140 mg/dL या इससे भी कम 200 mg/dl से कम

माना की यह आपके डॉक्टर ने बताया हुआ एक नार्मल इन्सान की शुगर लेव्हल हैं | लेकिन,आपके डॉक्टर आपकी उम्र,सेहत, आपकी औषधियाँ और अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए खून में मौजूद शुगर की मात्राओं की उचित सीमाएं बता सकते हैं|

उम्र अनुसार ब्लड शुगर की सही मात्रा की सीमा क्या है?

तज्ञों का यह मानना है की, जिनको मधुमेह नहीं है उनके शरीर में मौजूद शुगर की कोई एक सीमा नहीं होती| यह सीमाएँ केवल टाइप २ मधुमेहीयों के लिए होती हैं| जिन्हे मधुमेह नहीं है उनकी हर उम्र में ब्लड शुगर की एक ही मात्रा होती है|

जिनको मधुमेह नहीं है ऐसे बच्चे, युवा, प्रौढ़ तथा सीनियर सिटिजन के लिए ब्लड शुगर की मात्रा नीचे दी गई है|

  • फास्टिंग या कुछ भी खाने से पहलें – 70 to <100 mg/dL
  • खाने के ० से २ घंटे के बाद – <140 mg/dL

नाश्ते से पहले शुगर की सामान्य मात्रा 

शुगर की ऐसी मात्रा को फास्टिंग मात्रा कहते है| सुबह सुबह कुछ खाने या पीने से पहले आपके ब्लड शुगर 80 और 110 mg/dL के बीच होती है|

आपका डायबिटीज रिवर्स
हो सकता है क्या?

60 वर्षीय महिला के लिए ब्लड शुगर की सामान्य मात्रा की सूची

उम्र के अनुसार ब्लड शुगर की कोई एक सही मात्रा नहीं हैं| जिन्हे मधुमेही नहीं है उनकी ब्लड शुगर की मात्रा किसी भी उम्र में एक सामान ही होती हैं|

ADA के अनुसार जिनको मधुमेह नहीं है ऐसी महिलाओं के लिए ब्लड शुगर की मात्रा इतनी होनी चाहिए:

  • फास्टिंग या कुछ भी खाने से पहलें – 70 to <100 mg/dL
  • खाने के ० से २ घंटे के बाद – <140 mg/dL

याद रखें आपके शरीर में ब्लड शुगर की सही सेहतयुक्त मात्रा आपके डॉक्टर ही आपको बता सकते है| और यह भी जान लें की आपके शरीर में ब्लड शुगर मात्रा आपके खान-पान से जुडी है|

इसलिए, खून में मौजूद अतिरिक्त शुगर के लिए डॉक्टर के पास जाने से पहले कुछ दिनों के लिए खुद ही अपनी शुगर की जाँच करना ठीक रहेगा|

ब्लड शुगर की कितनी मात्रा खतरनाक हो सकती है?

ब्लड शुगर की कोई भी मात्रा खतरनाक नहीं होती, फिर भी अगर आपकी खुद की शुगर  की जाँच में शुगर की मात्रा 200 mg/dl हो तो उसे नियंत्रित रखने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए|

कृपया आपकी ब्लड शुगरकी मात्रा 200 mg/dl से उपर जाने तक मत रुकिए| यह मात्रा 300 mg/dl तक जाने से आपकी ब्लड शुगरआपके लिए खरतनाक साबित हो सकती है यह बताने वाले कई ब्लॉग्ज है|

लेकिन हमने अपने डायबेटोलोजिस्ट से  पूछकर ही आप के लिए यह सही जानकारी लाई है|

 आपकी खून में बसी शुगर की मात्रा लिमिट क्रॉस कर रही हैं, यह आपको इन लक्षणों से पता चलेगा|

  • आपके रोज के कामकाजों से आप थक जाते हो, लेकिन अब उन्हीं कामों से कुछ ज्यादा ही थक जाते हो|
  • आपका मूंह सूखने लगता है|
  • पानी या अन्य ज्यूस पीने के बावजूद आपको हमेशा प्यास लगी रहती है|
  • कुछ भी खाने की इच्छा ना होना|
  • आपको बार बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है|
  • आपकी नजर कमजोर हो जाती है या आपको कुछ भी देखने में दिक्कत होती है|
  • आपको रोज से कुछ ज्यादा भूख लगती है|
  • खड़े रहने पर कमजोरी लगती है|

कृपया ध्यान रखें, इस आर्टिकल में दी गई ब्लड शुगर की सामान्य सीमाएँ आपकी सामान्य सेहत को ध्यान में रखकर दी गई है और वे हर इन्सान के लिए अलग- अलग हो सकती है|

डॉक्टर आपकी जाँच करने से पहले यह बातें पूछ लेते है| आपकी उम्र, आपका वजन,इससे पहले और आजकी आपकी सेहत,आपकी कोई और बीमारी,अगर आपको कोई कोमोर्बिडीटीज हो तो वे,आप कोई औषधियाँ लेते है तो वे,अगर आपको कोई और बीमारी हो या फिर आप अभी अभी किसी बीमारी से उठे हो,आपकी लाइफस्टाइल और फिर आपके ब्लड शुगर की सही मात्रा बताते है|

हम Fitterfly में आपको अपने डायबेटोलोजिस्ट से जांच करवाके आपके लिए सही ब्लड शुगर की मात्रा के बारे में जानने की सलाह देते है| ताकि आप बिलकुल सेहतमंद रह सकें|

Fittertake

Fitterfly में हम आपकी A1C और सही मात्रा मिलने का समय (याने दिन में किस वक्त आपके ब्लड शुगर की मात्रा सही होती है) यह जानने के लिए ग्लूकोज मोनिटर तथा सीजीएम की मदद से २ हफ्तों में १३००+ लोगों की जाँच कर चुके हैं|

सिर्फ यही नहीं बल्कि, आपके ब्लड शुगर की मात्रा के उतार- चढ़ाव का मेन कॉज जानने के लिए हम आपका वैयक्तिक ग्लायसेमिक रिस्पॉन्स भी नापते है| अधिक जानकारी के लिए हमें  08069450746  इस नम्बर पर संपर्क करें|

यदि आपको मधुमेह  है और आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक समाधान है! Fitterfly का diabetes management program देखें।

- By Fitterfly Health-Team

3 महीने में Diabetes REVERSE किया

Dharmender Tiwari
8.2% 5.7%
धर्मेंद्र तिवारी
उम्र 58
Happy members
25000+
Happy members
No Cost EMI
No Cost
EMI
Moneyback Guarantee
Moneyback
Guarantee
Rated 4.8/5
Rated 4.8/5
4.8/5
आप भी करें Join
Fitterfly's
Diabetes Prime Program
Required
Required
* Diabetes Remission is the clinical term for Diabtes Reversal