वजन कम करने के १० आसान तरीके: एक्सरसाइज के बिना भी पाएं स्वस्थ और आकर्षक शारीरिक रूप।

जब आप अपने वेटलोस जर्नी पर होते हो तब आप बार बार यही सुनते हो की आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए| लेकिन, अगर किसी वजह से आप एक्सरसाइज ना कर पाएं तो? या चलो यह कह लेते है की आपको एक्सरसाइज करने की इच्छा नहीं हो रही है| लेकिन आप एक्सरसाइज किए बिना वजन कम कर सकते हो|
[weight_hindi_ivr]
क्या ऐसा हो सकता है?
इस आर्टिकल में हम देखेंगे एक्सरसाइज किए बिना वजन कम करने के कुछ तरीके| अगर आप कुछ दिन के लिए ही एक्सरसाइज कर पाए हो और कुछ दिन आपने आराम किया है, या फिर, कोई जख्म, दर्द, कोई हाल ही में हुई सर्जरी या फिर फिजिशियन की सलाह की वजह से अप आराम कर रहें हो|
लेकिन, यहाँ पर हम आपको डंके की चोट पर यह भी बताना चाहते है की, एक्सरसाइज ही वेटलोस करने का एक महत्वपूर्ण रास्ता है और इससे हमारा हृदय भी स्वस्थ रहता है| लेकिन, कुछ ऐसे कारणों की वजह से जिन्हें आप टाल नहीं सकते ( जैसे की, यात्रा, कुछ काम, जख्म , और कोई मेडिकल कंडीशन्स) की वजह से अगर आप एक्सरसाइज ना कर पा रहें हो तो यह कुछ टिप्स आपके काम आएंगी|
क्या एक्सरसाइज किए बिना हमारा वजन कम हो सकता है?
अगर आप किसी कारणवश एक्सरसाइज नहीं कर पा रहें हो लेकिन आप वजन कम करना चाहते हो तो यह मुमकिन है| लेकिन, इसके लिए काफी वक्त लगेगा|
यह कोई बुरी बात नहीं है, क्योंकि, एक्सरसाइज किए बिना आपका वजन कम होने में भले ही बहुत वक्त लगा हो, लेकिन जो बहुत एक्सरसाइज करते है और वजन उतारते है उनका वजन एक्सरसाइज बंद करते ही बढने लगता है| उनके जैसे आपका वजन जल्दी नहीं बढेगा|
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, वे हेल्दी रूटीन फ़ॉलो नहीं करते, इसीलिए, वे जब भी कैलरी बर्निंग एक्सरसाइज करना रोक देते है तो उनका वजन फिरसे बढ़ने लगता है|
अगर आप एक्सरसाइज किए बिना अपना वजन उतारना चाहते हो तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी|
अपने वेट गोल्स के बारे में सोचे और आपको लॉन्ग रन में जितना एवरेज वजन रखना है उसे ध्यान में रखें|
- रोज अपना वजन चेक करने के वजाए थोड़ी दूर की सोच रखें, जैसे की हर २ हफ्तें में या फिर हफ्तें में एक बार अपना वजन चेक करें|
- दूसरों का अनुकरण करने की कोशिश करने के बजाय अपने लिए वास्तविक वेटलोस गोल रखें|
- आपकी जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए आप एकसरसाइज के बिना वजन कम करने के लिए कौनसे सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं जिससे आपका वजन संतुलित रहेगा इसके बारे में सोचिए|
क्या आपका वजन
नियंत्रण में है?
एक्सरसाइज के बिना वजन कैसे कम करें?
यहाँ पर बहुतही आसान और प्रभावी नुस्खें दिए है जिससे आप अपना वजन आसानी से और एक्सरसाइज के बिना कम कर सकते हो|
1. छोटे बाउल और प्लेट्स का इस्तेमाल करें|
- सबसे पहले आप रोज के खाने के लिए अभी जितनी कटोरी और प्लेट्स इस्तेमाल करते हो उससे छोटे साइज के कटोरी और प्लेट्स का इस्तेमाल करें|
- जब आप छोटी कटोरी और प्लेट्स लेंगे तो आप खाना भी कम खाएंगे|
- इसका मतलब आप कम खाना खा रहे हो उससे कम कैलरीज आपके शरीर में जाएँगी|
- जब आप कम कैलरीज अंदर लेते हो और अपने रोज के रूटीन में ज्यादा कैलरीज जलाते हो तो आप वजन कम करने के पहले पायदान पर होते हो|
2. जंक फ़ूड ना खरीदे या उसकी तरफ ना देखें|
- हम सभीको हमारे सेहत के लिए अच्छे ना होनेवाला खाना खाने की इच्छा होती है| लेकिन, एक्सरसाइज के बिना वजन कम करना हो तो ऐसे खाने से वजन कम होना मुश्किल होता है|
- अगर जंक फ़ूड लेना पूरी तरह से बंद नहीं कर पा रहे हो तो आप उसे लाकर ऐसी जगह पर रख दें जहां से आपको वह लेना मुश्किल हो|
- उदा. आपके मिठाई, नमकीन, चिप्स और मीठे पेय उंचाई पर बसे शेल्फ पर रख दें जहां तक पहुँचना आपके लिए नामुमकिन हो|
- या फिर, कुछ मिठाई और पेय जो फ्रिज में रखना जरुरी होते है उन्हें फ्रीज में बाजू पीछे रख दें और आगे सारे सेहतमंद खाने की चीजे रख दें|
3. खाना आराम से चबा के खाएं|
- हर बार खाना खाते वक्त आराम से चबाकर खाए| इससे खाना ना केवल स्वादिष्ट लगेगा बल्कि आपका पेट भी जल्दी भर जाएगा|
- इससे आप खाने का स्वाद भी ले सकते हो और कम खा सकते हो|
- जब आप खाना ठीक तरह से चबाकर खाते हो तब आपका शरीर उसे बरखुबी पचा सकता हैं|
- जब खाना खाने के लिए आप स्क्रीन के सामने बैठते हो तब आपको पेट भर जाने का एहसास नहीं होता और आप जरूरत से ज्यादा खाते हो|
- अगर आप अकेले खाना खा रहे हो तब भी खाने का आनंद ले या सारे परिवार के साथ बिना स्क्रीन की तरफ देखे खाना खाए|
कठिन diet restrictions के बिना, 12 kg घटाया!
65kg
Happy members
EMI
Guarantee
4.8/5
Weight Loss Program
4. ज्यादा पानी पिए|
- कई बार शरीर गलती से प्यास को ही भूख समझ लेता हैं|
- ऐसा हो सकता हैं कि जब आपको भूख लगी हो तब आपको असल में प्यास लगी होती हैं और आपको खाने की कटोरी या प्लेट की नहीं बल्कि एक ग्लास पानी की जरूरत होती हैं|
- और कभीभी खाना खाने से पहले एक या दो ग्लास पानी जरुर पिए| इससे आपका पेट भर जाएगा और आप कम खाओगे|
- और दुकान से लाए हुए फलों के रस और मीठे पेयों की जगह पानी पिए| इससे आपके शरीर में कम कैलरीज जाएगी|
5. आपके रोज के खाने में ज्यादा प्रोटीन हो|
- प्रोटीन युक्त खाने से आपका पेट जल्दी भर जाता है और एकसरसाइज के बिना वजन कम होता हैं|
- जब आपको कम भूख लगती हैं तब आप कम कैलरीज खाते हो|
- अंडे, दाल, पल्सेस, स्प्राउट्स, लीन चिकन, विशेष रूप से चिकन ब्रेस्ट, दही, बादाम, दाल, राजमा, छोले, बेसन, स्प्राउट्स, पनीर या कॉटेज चीज, मच्छी, सोया जैसे पदार्थो में प्रोटीन की मात्रा अधिक रहती हैं| यह आप रोज खा सकते हो|
6. अपने खाने में फायबर की मात्रा अधिक हो|
- फायबर से शरीर की चर्बी कम होती हैं इसलिए जब आप एकसरसाइज किए बिना वजन घटाना चाहते हो तब आपको रो फायबर खाना उचित रहेगा|
- फायबर युक्त खाना खाने से आपका पेट जल्दी भरता हैं| इससे आप ज्यादा नहीं खाते हो और ज्यादा कैलरीज नहीं लेते हो|
- सेब, अमरूद, नाशपाती, केला, दाल, ड्राय फ्रूट्स, बादाम, गाजर, नारियल, फुल गोबी, शक्कर कांदी, बैगन, हरा मटर, पपीता, ग्वार फल्ली, पत्ता गोबी, सब्जा के दाने, अलसी के दाने, दलिया, जवार ऐसे बहुत से पदार्थों में फायबर की मात्रा अच्छी रहती हैं|
7. अच्छी नींद ले|
- जब आप एकसरसाइज के बिना वजन कम करना चाहते हो तब रोज रातको आपको अच्छी नींद मिलना जरुरी हैं|
- रात को अच्छी नींद आने के लिए दोपहर की नींद टाले|
- मेटाबोलिजम अच्छे तरह से होने के लिए और वजन कम करवाने के लिए आपके शरीर को सात से आठ घंटे की नींद मिलना जरुरी हैं|
- जब आप कम सोते हो तब आपके शरीर में कोर्टीसोल हार्मोन निर्माण होता हैं जिससे तनाव का हार्मोन भी कहा जाता हैं|
- सात ही नींद कम होने से घ्रेलिन और लेप्टिन हार्मोन्स को अटकाव आता हैं जो आपकी भूख पर नियंत्रण लेट हैं|
- इन हार्मोन्स के हिलने से आपको ज्यादा भूख लगाती हैं और कुछ जंक फ़ूड खाने की इच्छा होती हैं|
8. मीठे पेयों की मात्रा कम करे या उन्हें ना पिए|
- दुकान से लाए हुए कई सारे इंस्टेंट ड्रिंक्स पर फ्री ऑफ़ शुगर लिखा होने के बावजूद उनमे छुपे हुए कार्बोहाइड्रेट रहते हैं|
- दिन में एक बार मीठा पेय पिने से आपके वजन कम करने के सारी कोशिशों पर पानी फेर जाता हैं|
- मार्केट से ड्रिंक्स खरीदने की बजाय आपका खुद का स्वादिष्ट और सेहतमंद पेय घरपर ही बनाए|
- विभिन्न प्रकार के सुप्स, सुगंधी पानी जैसे पेय घरपर बनाने की कोशिश करे और वजन कम करे और सेहत भी सुधारे|
9. ज्यादातर घर का खाना खाने की कोशिश करे|
- आजकल के खाना मंगवाने के कई सारे एप्स की वजह से अपने खाने की इच्छाओ पर काबू पाना मुश्किल हैं|
- बाहर से खाना मंगवाने के बजाय स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना घरपर ही बनाने की कोशिश करे|
- अगर आप रोज वही खाना खाने से बोअर हो चुके हो तो कुछ नई स्वादिष्ट रेसिपीज बनाने की कोशिश करे जिनसे आपकी भूख भी मिटेगी और वजन भी एकसरसाइज के बिना कम होगा|
- आप हमारा ब्लॉग चेक कर सकते हो और Fitterfly metabolic हेल्थ एप रेसिपी कोर्नर से कुछ हेल्दी रेसिपीज देख सकते हो या फिर आपके Fitter fly न्यूट्रीशन कोच से बात करके आपकी पसंदीदा डिशेस की हेल्दी व्हर्जन्स पूछ ले|
- आपका फ़ूड ऑर्डरिंग कम करने के लिए सारे एप नोटिफिकेशन्स एक हप्ते तक बंद कर दे और केवल विक एंड पर चिट मिल के लिए उन्हें खोले| ऐसा करते हुए भी आपका ऑर्डर विचारपूर्वक चुने और तला हुआ खाना या ठंडे चीजों से दूर रहे|
10. आपके स्ट्रेस का व्यवस्थापन करे|
- जब आप स्ट्रेस में रहते हो तब आपको पता चले ना चले लेकिन आपका शरीर कोर्टीसोल हार्मोन निर्माण करता रहता हैं| इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता हैं|
- कोर्टीसोल से आपकी भूख में बाधा आती हैं और वजन कम करना मुश्किल हो जाता हैं|
- स्ट्रेस कम करने के कई तरीके हैं उनमे से आपका पसंदीदा तरीका ढूंढे|
- आप दिन में जब आपको उदास लग रहा हो तब १०–१५ मिनिट के लिए ध्यान कर सकते हो| धीरे धीरे आपका यह समय एक घंटे तक हो जाता हैं|
- योगा, लंबी सांस लेना, बाहर घूमना, अपने पसंदीदा लोंगो के साथ वक्त बिताना, गाने सुनना, तैरना, प्रकृति के साथ वक्त बिताना, पढ़ना, पेंटिंग करना, परिवार के साथ रहना और लिखना यह सारे स्ट्रेस कम करने के आसान और प्रभावी तरीके हैं|
FitterTake
वजन कम करने के लिए सातत्य और निष्ठां की जरुरत होती हैं| आपको डाएट, फिटनेस, तनाव और नींद जैसे विभिन्न घटकों पर ध्यान देना होगा| यह थोडा ज्यादा लगेगा लेकिन रोज का दिन जैसे आए वैसे उसका स्वीकार करना जरुरी हैं| और अगर आप सामान्य विकारों की शुरुवात से वाकिब नहीं हैं तो विशेषज्ञ डॉक्टर या वजन व्यवस्थापन समूह से सलाह लेना उचित रहेगा|
Fitterfly वेटलोंस प्रोग्राम जिनका वजन कम नहीं होता उनके लिए डिजाइन किया गया भारत का पहला प्रोग्राम हैं| यह डॉक्टरों ने डिजाइन किया हुआ एक अद्वितीय, सुरक्षित, वैज्ञानिक और शाश्वत प्रोग्राम है|
इस प्रोग्राम में आपका आहार, तंदुरुस्ती, नींद और तनाव व्यवस्थापन इन सारी चीजों पर ध्यान दिया जाता है| हम आपको तंदुरुस्त रहने की दिशा दिखाएंगे तथा उसे कायम रखने के लिए भी कोशिश करेंगे| आपका सफर आज ही शुरू करें| हमारे Fitterfly Weight Loss Program से जुडियें अथवा 08046807733 इस नंबर पर हमें कॉल कीजिए|
हमारे प्रोग्राम सलाहकारों से मुफ्त सलाह लेने के लिए यहाँ आए|
This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.