Fitterfly HealthTech Pvt Ltd Logo
Read In - English

क्या गुड खाने से वजन कम होता हैं?

Updated on: Dec 04, 2023
3 min Read
2363 Views
गुड़ खाने से वजन कम होता है
Spread the love

क्या गुड़ चीनी से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है?

गुड एक पारंपारिक भारतीय मीठा जिन्नस हैं, इसे गन्ना या पाम के पेड़ से निकले रस को गाढा करके बनाया जाता हैं| उसका स्वाद बड़ा मीठा होता हैं| और इसीलिए मिठाई और बेकरी उत्पादनों में मिठास के लिए शक्कर की जगह गुड इस्तेमाल किया जाता हैं|

लेकिन अगर आपको गुड शक्कर से ज्यादा सेहतमंद लग रहा हैं तो वैसा बिलकुल भी नहीं हैं| खासकर मधुमेही या अन्य बीमारियों वाले लोगों के लिए तो यह बिलकुल भी अच्छा विकल्प नहीं है, लेकिन अगर आपको कोई बीमारी नहीं हैं और आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपके मन में एक सवाल आ सकता हैं कि, क्या वजन कम करने के लिए गुड अच्छा होता हैं? इस आर्टिकल में हम इसके बारे में अधिक जानकारी लेंगे| 

Weight loss CTA

गुड की न्यूट्रीशनल व्हैल्यु

गुड के वजन कम करने के लिए होते फायदे देखने से पहले देखते हैं उसमे क्या क्या होता हैं:

  • एनर्जी: 375 कॅल
  • प्रोटीन: 0 ग्राम्स
  • लिपिड्स: 0 ग्राम्स
  • कार्बोहाइड्रेट: 100 ग्राम्स
  • सोडियम: 19-30 मि.ग्रा.
  • कैल्शियम: 40–100 मि.ग्रा.
  • मैग्नेशियम: 70–90 मि.ग्रा.
  • पोटेशियम: 20-90 मि.ग्रा.
  • लोह: 10-13 मि.ग्रा.
  • मैन्गेनिज: 0.2-0.5 मि.ग्रा. 
  • झिंक: 0.2-0.4 मि.ग्रा.
  • कॉपर: 0.1-0.9 मि.ग्रा.
  • क्लोराइड: 5.3 मि.ग्रा.
  • विटामिन ए: 3.8 मि.ग्रा.
  • विटामिन बी1: 0.01 मि.ग्रा.
  • विटामिन बी2:0.06मि.ग्रा.
  • विटामिन बी5: 0.01 मि.ग्रा.
  • विटामिन बी6: 0.01 मि.ग्रा.
  • विटामिन सी: 7.00 मि.ग्रा.
  • विटामिन डी2: 6.50 मि.ग्रा.
  • विटामिन इ: 111.30 मि.ग्रा.
  • विटामिन पीपी: 7.00मि.ग्रा.
  • प्रोटीन: 280 मि.ग्रा.
  • फेनोलिक्स: 280-320 मि.ग्रा.

अब, क्या गुड खाने से वजन कम होता हैं?

गुड और शक्कर में एक प्राथमिक फर्क यह हैं कि, गुड में जो अन्य मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं वह (प्रक्रिया की वजह से) शक्कर में नहीं होते| शक्कर और गुड दोनों में ज्यादा कैलरीज होते हैं और दोनों को ज्यादा खानेसे मोटापा बढ़ता हैं| 

गन्ने से निकले हुए गुड में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती हैं| इलेक्ट्रोलाईट का संतुलन रखने के लिए, स्नायु सशक्त होने के लिए और मेटापोलिजम बढ़ने के लिए मिनरल्स काम आते हैं| कुछ अभ्यास यह कहते हैं कि पोटैशियम से वजन कम होता हैं|

लेकिन इसका कोई पक्का साबुत नहीं हैं| वास्तविक गुड में बसे ज्यादा कैलरीज की वजह से मोटापा बढ़ता हैं| यह ध्यान रखना जरुरी हैं कि, हालही में मिलनेवाले गुड के जो गुणधर्म हैं उनके आधार पर कोई निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा|

FitterTake

तो, “क्या हम वजन कम करने के लिए शक्कर की जगह गुड खा सकते है?” शायद नहीं ! आयुर्वेद जैसे पुरातन उपचारों में यह बताया गया हैं कि, गुड के कई अच्छे गुणधर्म होते हैं| लेकिन हमें यह समझना होगा कि गुड शक्कर के लिए कोई अच्छा विकल्प नहीं हैं|

गुड खाने से वजन कम नहीं होता उलटा गुड में बसे ज्यादा शक्कर और कैलरीज की वजह से वजन बढ़ता हैं और गुड में बसी कैलरीज वजन बढ़ाने के साथसाथ ब्लड शुगर लेव्हल्स भी बढ़ाएंगी|

क्या आप अभी शक्कर या गुड इसमें से एक चुन नहीं पा रहे हो? #चिंता ना करें| Fitterfly आपको सुन रहा हैं| आप वजन कम करना, मधुमेह या सिर्फ सेहत अच्छी रखने के लिए शक्कर खाने प्रमाण कम करना चाहते हो तो Fitterfly Weightloss Program या Fitterfly Diabetes Care Program जैसे प्रोग्राम Fitterfly ने आप ही के लिए डिझाइन किए हैं|

हमारे न्यूट्रीशन, फिजियोथेरेपि और सायकोलॉजी इन क्षेत्रों में काम करनेवाले हमारे तज्ञ मधुमेह, प्री डायबेटीज और वेट लोस करने के लिए आपकी मदद करेंगे| वह आपको कुछ टिप्स, ट्रिक्स और प्रॅक्टिकल व्यक्तिगत उपाय बताएँगे| जिससे आपका आहार, एकसरसाइज, नींद और तनाव कम करने के लिए आपको मार्गदर्शन करेंगे|

हमसे बात कीजिए और देखिए कैसे हम आप के लिए सबकुछ कितना आसान करते हैं| अगर आप सबसे सेहतमंद तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हो तो Fitterfly Weightloss Program से अधिक जानकारी ले| कृपया हमें सम्पर्क करें 08069450746 |

 

Was this Blog helpful?
YesNo
Disclaimer

This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.

Read More
- By Fitterfly Health-Team
क्या आप वजन घटाने के लिए योग्य भारतीय डाएट की तलाश में है?

भारत के सर्वोत्तम वेटलॉस न्यूट्रिशनिस्ट से मदद ले।

आवश्यक
अमान्य नंबर
अमान्य ईमेल आईडी
healthy meal plate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *