Fitterfly HealthTech Pvt Ltd Logo
Read In - English

क्या डायबिटीज में अंगूर खा सकते हैं?

Updated on: Dec 04, 2023
5 min Read
11300 Views
Medically Reviewed

Shilpa Joshi

Nutritionist | Consultant Dietitian | Diabetes Educator
क्या डायबिटीज में अंगूर खा सकते हैं
Spread the love

ताजा अंगूर जूस हमें तुरंत ताजगी का आभास कराता है और अंगूर को गुच्छे से तोड़कर चखने का मजा कुछ खास ही होता है।  दुनिया भर में गरमी के मौसम में अंगूर बहुत मशहूर हैं। आपको इस बात को जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में  दस हजार से भी अधिक विभिन्न प्रकार के अंगूर पाए जाते हैं|

अंगूर एक ऐसा फल है जिसकी खेती सदियों से चली आ रही है। फ्रूक्टोज से भरपूर अंगूर बागवानी  फसल के लिए बहुत मशहूर है।

अंगूर में रेटिनॉल , विटामिन C और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं जबकि फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम कम होता है। इसमें एक और पोषक तत्व रेस्वेराट्रॉल – एक प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट, मौजूद होने के कारण अंगूर अधिक मशहूर हैं।

 

लेकिन क्या खट्टे-मीठे और बहुगुणी अंगूर डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए उपयुक्त हैं? अंगूर से क्या ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? चलिए, पता करते हैं!

अंगूर का पोषण संबंधी प्रोफाइल

अंगूर हमारे लिए कितने गुणकारी हैं, इसे जानने के लिए अंगूर के पोषक गुणों की मात्रा भारत में आम तौर पर पाई जानेवाली अंगूरों के प्रकारों को ध्यान से देखना जरूरी है।

पोषक तत्व    मात्रा
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) 11.8 g से  20.48 g
फैट (Fat) 0.26 g से 0.46 g
फाइबर (Fiber) 1.15 g से 1.64 g
मैग्नीशियम (Magnesium) 6.87 mg से 11.29 mg
पोटैशियम (Potassium) 166 mg से 237 mg
टोटल फ्री शुगर (Total free sugars) 9.19 mg से 10.88 g

(IFCT 2017 से प्राप्त जानकारी)

अंगूर खाने के बेमिसाल फायदे 

जैसा कि अब हम जानते हैं, अंगूर पोषक तत्वों का एक खजाना होता है। लाल अंगूर रेसवेराट्रॉल के से भरपूर होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों के प्रमुख स्रोतों में से एक है। अन्य पोषक तत्वों के साथ, यहां कुछ स्वास्थ्य लाभ हैं जो अंगूर खाने से मिलते हैं:

1) कब्ज दूर करें 

अंगूरों में पानी और फाइबर अधिक होता है। इस कारण पेट नियमित साफ होकर कब्ज दूर करने में मदद हो सकती है।

2) एलर्जी लक्षणों को कम करें 

कुछ अध्ययन कहते हैं कि अंगूर खाने से एलर्जी के लक्षण, जैसे कि बहती नाक, खुजली, और आँखों से पानी आना, कम हो सकते हैं।

3) आंखों के लिए गुणकारी 

एंटीऑक्सीडेंट आपकी आँखों के लिए अच्छे होते हैं। वे फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं और कैटरैक्ट की स्थिति को रोक सकते हैं। अंगूर में रेसवेराट्रॉल आपकी आँख को उत्तेजनात्मक बीमारियों से भी बचा सकता है, जैसे कि मैक्यूलर डिजेनरेशन और ग्लौकोमा |

4) कैंसर 

अंगूरों में पाया जानेवाला एक एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रॉल कैंसर को रोकने में मददगार है।

5) हृदय स्वास्थ्य 

रेसवेराट्रॉल हृदय की धड़कनों को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है और कम घनत्व लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्तसंवाहिक क्षति के संभावनाओं को कम कर सकता है।

अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट आपके रक्तसंवाहिक विकारों को कम करने में मदद करते हैं, और उनमें फाइबर की मात्रा भी होती है, और हृदय रोग की आशंकाओं को कम करते हैं।

6) ब्लड प्रेशर 

अंगूर पोटैशियम से भरपूर होते हैं और सोडियम की मात्रा कम होती है। यह उन्हें उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए एक उत्तम आहार बनाता है। अंगूर में फाइबर की मात्रा भी रक्तचाप स्तर की निगरानी में मदद करती है। 

क्या मधुमेह में अंगूर खाने के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं? 

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) सुझाव देता है कि मधुमेह वाले लोग अंगूर खा सकते हैं, लेकिन उन्हें ऐसे विकल्पी आहार के साथ मिलाकर खाना चाहिए जो कार्बोहाइड्रेट में कम हो। लक्ष्य है कि प्रत्येक भोजन में कुल कार्बोहाइड्रेट सेवन को संतुलित करना।

6 महीने में HbA1c आधी हो गई

Vandana Jha
12.6% 6.6%
वंदना झा
उम्र 39
Happy members
25000+
Happy members
No Cost EMI
No Cost
EMI
Moneyback Guarantee
Moneyback
Guarantee
Rated 4.8/5
Rated 4.8/5
4.8/5
आप भी करें Join
Fitterfly's
Diabetes Prime Program
Required
Required
* Diabetes Remission is the clinical term for Diabtes Reversal

अंगूर में मिनरल, विटामिन और फाइबर के कारण ये मधुमेह वालों के लिए स्वास्थ्यपूर्ण फल होते हैं। सुनिश्चित करें कि डायबिटीज और प्री-डायबिटीज से ग्रसित लोग अंगूर खाने के बाद अपने ब्लड शुगर लेवल कि निगरानी करें। 

नोट: अगर आप प्री-डायबिटीज या डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो अंगूर को अपने आहार में शामिल करने से पहले, हमेशा अपने आहार विशेषज्ञों से सलाह लें।

क्या अंगूर खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है?

अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स फल की प्रजाति पर निर्भर करता है। अंगूर को मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य सामग्री माना जाता है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 45 से 56 के बीच होता है।

लाल अंगूर का GI 45 है, इसलिए ये अंगूर प्री-डायबिटीज और डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए अन्य अंगूरों की तुलना में बेहतर हैं।अंगूर का GI मध्यम है और  फाइबर से भरपूर होने के कारण आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता।

हालांकि, यदि आप प्री-डायबिटीज या डायबिटीज से प्रभावित हो रहे हैं, तो आपको अंगूरों में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स और मध्यम उच्च फ्री शुगर की मात्रा को ध्यान में रखकर उन्हें अपने आहार में शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से पहले आपको अपने आहार विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

क्या डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए अंगूर अच्छे हैं?

तो, अगर आप अब भी सोच रहे हैं – क्या मधुमेह रोगियों के लिए अंगूर अच्छे हैं? 

इसका जवाब है, अंगूरों का प्रकार, आपका ब्लड शुगर लेवल और इस फल का आपके शरीर पर होने वाला परिणाम। 

रिसर्च में पता चला है कि अंगूरों में पाया जानेवाला रेस्वेराट्रॉल ब्लड शुगर नियमित करने और कार्बोहाइड्रेट्स मेटॅबाॅलिजम को सुधारने में मदद करता है। ये गुणांक केवल तब दिखाई देते हैं जब अंगूर ताजा और अप्रसंस्कृत रूप में खाए जाते हैं। हालांकि, इस संदर्भ में और भी अध्ययन की आवश्यकता है। 

यदि आप सोच रहे हैं कि डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति हर दिन कितने अंगूर का सकता है, तो अपने आहार विशेषज्ञ से अवश्य बात कीजिए।

FitterTake

अंगूर कुछ सबसे स्वास्थ्यपूर्ण फलों में से हैं, और उनकी वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बहुत कुछ कहती है। मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और उच्च फाइबर की मात्रा के बावजूद, जो मधुमेह वालों के लिए उपयुक्त बनाते हैं|

लेकिन अंगूर में मौजूद हाई कार्बोहाइड्रेट और फ्री शुगर होने के कारण यह डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों के लिए अनुचित हो सकते हैं। इस कारण, अपने आहार में अंगूर शामिल करने से पहले अपने आहार विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है। 

अंगूर खाने के बाद अपने रक्त ग्लूकोज स्तर की निगरानी करना आपको उनके प्रति आपकी शरीर की प्रतिक्रिया को समझने में मदद कर सकता है। मधुमेह और प्री-डायबिटीज वाले लोग अक्सर अपने आहार और खाद्य पदार्थ के साथ अपने रक्त शर्करा स्तर को कैसे प्रभावित होते हैं, उनके बारे में चिंतित रहते हैं। 

डायबिटीज और प्री-डायबिटीज से ग्रसित लोग, अपने आहार और खाद्य पदार्थ का अपने ब्लड शुगर लेवल पर होनेवाला असर, इन बातों को लेकर अक्सर चिंतित रहते हैं।

अगर आप उनमें से एक हैं, तो ऐसे आहार विशेषज्ञों से सलाह लीजिए, जो आपको डायबिटीज मैनेजमेंट में मार्गदर्शन कर सके। साथ ही, आपकी सेहत के अनुसार कस्टमाइज्ड डाएट प्लान दे सके।

क्या आपको प्रभावी और बहुत लंबे समय तक डायबिटीज मैनेजमेंट की तलाश है? Fitterfly के Diabetes Prime Program में आज ही शामिल हो जाइए|

आधिक जानकारी के लिए, आप साइन अप भी कर सकते हैं या हमें 08069450746 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं, हम आपसे जरूर संपर्क करके आपकी सहायता करेंगे।

- By Fitterfly Health-Team

Diabetes Reversal Calculator

To know your chances of diabetes reversal, take the Daibetes Reversal Test

Check

Pre-diabetes Risk Calculator

Take the first step towards a healthy, happy lifestyle by assessing your risk.

Check

Healthy Weight Calculator

Is your weight increasing your health risk

Check
HitREWINDon Diabetes!

Choose to REVERSE* it With

Fitterfly Diabetes Prime

12-month Program

  • Real-time blood sugar insights with CGM Sensor
  • Personal Diabetes Health Coach
  • Personalized plans for diet, fitness, stress & sleep
  • Unlimited diet consults + 50+ lab tests & much more!
Plans Start at ₹49/ Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Talk to us
Chat with us
Talk to us
Chat with us