Fitterfly HealthTech Pvt Ltd Logo
Read In - English

शुगर में खजूर खाना चाहिए या नहीं ?

Published on: Jun 22, 2023
4 min Read
12855 Views
Medically Reviewed

Shilpa Joshi

Nutritionist | Consultant Dietitian | Diabetes Educator
शुगर में खजूर खाना चाहिए या नहीं
Spread the love

प्रस्तावना

डायबिटीज के साथ जीवन बिताते समय खाने पीने की चीजों की ओर विशेष ध्यान देना पड़ता है, ताकि ब्लड शुगर लेवल बना रहे। यह सोचना स्वाभाविक है कि क्या कुछ फल, जैसे खजूर, मधुमेह वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है?

 

खजूर अपनी प्राकृतिक (नेचुरल) मिठास और अनगिनत सेहतमंद फायदों से परिपूर्ण है। “शुगर में खजूर खाना चाहिए या नहीं?” इस प्रश्न का उत्तर हमें प्रस्तुत लेख में मिलेगा।

ब्लड ग्लूकोज लेवल और न्यूट्रिशन वैल्यू पर होने वाले प्रभाव से हम इसका पता लगाएंगे।

ग्लायसेमिक इंडेक्स (GI) फैक्टर

डेट्स का GI क्या है?

खजूर का GI लगभग उच्च स्तर का है और उसके पकने के आधार पर भिन्नता दर्शाता है। खजूर के विभिन्न प्रकारों में GI मूल्य अलग – अलग होता है। खजूर के विभिन्न प्रकारों का  GI 42.8  से 74.6  के बीच पाया जाता है। खजूर  का जैसे ही धीरे-धीरे पकना शुरू होता है उनका GI पकने के अनुसार बदल जाता है।

जैसे – 

  • रुताब – ( अधपका) 47.2
  • तमेर – ( संपूर्ण पका हुआ, आम तौर पर सूर्य के कारण) 45.3
  • तमेर  – ( कमर्शियल) 35.5

खजूर जैसे फलों का अधिकतम जीआई ब्लड ग्लूकोज स्तर को तेजी से बढ़ा सकता है, जो डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उचित नहीं है। 

नेचुरल शुगर युक्त

खजूर शुगर का प्राकृतिक स्त्रोत है।

उदाहरणार्थ – 100 ग्राम खजूर में टोटल फ्री शुगर में से 56.96 ग्राम शुगर होता है।

अतः डायबिटीज से ग्रसित लोगों को अपने आहार सेवन का सावधानीपूर्वक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

खजूर के उचित मात्रा में सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है , जो हाइपरग्लासेमिया और उससे जुडी जटिलताओं का संभावित कारण होता  है। 

डेट्स का कार्बोहाइड्रेट और कैलरी फैक्टर

खजूर हाई कैलरी युक्त है। 100 ग्राम खजूर में लगभग 1197 कैलरीज  होता है।  रोजाना बिना उचित नियंत्रण के, डेट्स जैसे हाईकैलरीज का आहार में सेवन वजन बढ़ने में सहायक है, जो आगे चलकर डायबिटीज मैनेजमेंट में जटिलताएँ निर्माण कर सकता है। डेट्स,कार्बोहाइड्रेट से भी परिपूर्ण  है, अतः आपके कुल आहार के   कार्बोहाइड्रेट पर निगरानी रखना बेहद जरूरी है। 

आइए, क्यों न इस समस्या को आपके लिए सरल बनाऍं ! 

अधिकतम कैलोरीज़ युक्त पदार्थ के साथ किसी अन्य पदार्थ और कर्बोहैड्रेट्स के सेवन से  आपके ब्लड शुगर लेवल अत्यधिक  बढ़ सकता है , जो आपके लिए  योग्य नहीं है। 

आपका डायबिटीज रिवर्स
हो सकता है क्या?

 

व्यक्तिगत भिन्नता

इसमें कोई संदेह नहीं कि , प्रत्येक डायबिटीज  से  ग्रस्त व्यक्ति निश्चित भोजन पर अलग प्रतिक्रिया दर्शाता है। अपने हाई शुगर कंटेंट और GI  के कारण खजूर शायद कई लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है।

फिर भी कुछ लोग , जिनकी ब्लड ग्लूकोस लेवल कम या नियंत्रित हो , वे अपने आहार में कम मात्रा में खजूर  खा सकते है।  हालाॅंकि , हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स या मान्यता प्राप्त आहार विशेषज्ञों से , महत्वपूर्ण आहार परिवर्तन करने से पहले परामर्श लेना उचित है।

खजूर का डायबिटीज आहार में समावेश – एक अनुकूल आहार

खजूर सेवन के विभिन्न फायदे हैं, परंतु कुल संतुलित आहार के संदर्भ में उनका (खजूर) का सावधानीपूर्वक सेवन करना अत्यावश्यक है।

ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है

डायबिटीज से  ग्रस्त व्यक्ति खजूर का नियंत्रित रूप से सेवन करें। खजूर सेवन करने से पहले अपने HbA1C लेवल की जाॅंच करें। अगर आपकी  HbA1C लेवल नियंत्रित है तो आप थोड़े खजूर का सेवन कर सकते हैं , लेकिन उनकी मात्रा के बारे में  सचेत रहें , अन्यथा खजूर का सेवन न करें।

खजूर के अत्यधिक सेवन से, ब्लड ग्लूकोस लेवल में बढ़ोतरी होती है, इससे डायबिटीज  से  ग्रसित लोगों की समस्या गंभीर बन सकती है।

FitterTake

डायबिटीज मैनेज करते समय आहार के बारे में अपने विकल्प सूचित करना बहुत जरूरी है क्योंकि खजूर में नेचुरल  /प्राकृतिक मिठास मौजूद है, साथ ही वे  विटामिन एवं मिनरल का अच्छा स्त्रोत भी हैं। अधिक शुगर, सीमित फाइबर कंटेंट और अधिक  कैलरी से युक्त  खजूर डायबिटीज  ग्रसित से व्यक्तियों  के लिए उपयुक्त नहीं हैं। 

कम( GI) वाले फल, जैसे कि बैरीज, सेब का समावेश, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन में किया जाए, तो डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति को अपने ब्लड शुगर लेवल और अपने पूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखने में आसानी होगी।

6 महीने में HbA1c आधी हो गई

Vandana Jha
12.6% 6.6%
वंदना झा
उम्र 39
Happy members
25000+
Happy members
No Cost EMI
No Cost
EMI
Moneyback Guarantee
Moneyback
Guarantee
Rated 4.8/5
Rated 4.8/5
4.8/5
आप भी करें Join
Fitterfly's
Diabetes Prime Program
Required
Required
* Diabetes Remission is the clinical term for Diabtes Reversal

याद रखें, संयम अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। अपने आहार विशेषज्ञों से अपनी जरूरतों के अनुसार आहार परिवर्तन करने की हमेशा सलाह दी जाती है। विशेषज्ञ ही आपको, शुगर में खजूर खाना चाहिए या नहीं? इसका अच्छा जवाब दे सकते है। 

अगर आपको अपने ब्लड शुगर लेवल के प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो आप हमारे FitterFly के डायबिटीज केयर प्रोग्राम को साइन अप करें

विशेषज्ञ  डायबिटोलॉजिस्ट,न्यूट्रीशनिस्ट और फिटनेस एवं सक्सेस कोचों द्वारा बनाए गए रामबाण उपाय से आपके डायबिटीज का मुख्य कारण पता चलेगा और उसके अनुसार आप हमारे डायबिटीज मैनेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत प्रभावशाली एवं व्यापक और ठोस कदम उठाने में सफल होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आज ही हमसे बात करें 08069450746!

- By Fitterfly Health-Team

Diabetes Reversal Calculator

To know your chances of diabetes reversal, take the Daibetes Reversal Test

Check

Pre-diabetes Risk Calculator

Take the first step towards a healthy, happy lifestyle by assessing your risk.

Check

Healthy Weight Calculator

Is your weight increasing your health risk

Check
HitREWINDon Diabetes!

Choose to REVERSE* it With

Fitterfly Diabetes Prime

12-month Program

  • Real-time blood sugar insights with CGM Sensor
  • Personal Diabetes Health Coach
  • Personalized plans for diet, fitness, stress & sleep
  • Unlimited diet consults + 50+ lab tests & much more!
Plans Start at ₹49/ Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Talk to us
Chat with us
Talk to us
Chat with us