चलना: वजन घटाने का सबसे बेहतरीन उपाय|

चलने से वजन कम होता हैं, क्या आप इस बात से सहमत हैं? और फिर भी चलने से वजन कम होता हैं या नहीं यह आप नहीं जानते?चलना हमेशा एक आसान और सस्ता एक्सरसाइज रहा हैं| नियमित रूप से चलने के कई फायदे हैं| उसमे से एक है वजन घटाना| कई लोग रोजाना चलकर अपना वजन स्टेबल रखते हैं|
चलने से वजन कम होता हैं यह बात सही हैं लेकिन चलना आप के लिए किस तरह फायदेमंद हैं यह आपको जान लेना चाहिए| इस आर्टिकल में हम आपको चलने से होने वाले फायदे बताएँगे|
क्या वजन कम करने के लिए चलना फायदेमंद हैं?
हां..! चलने से वजन कम होता हैं| चलना एक कम प्रभावी एरोबिक क्रिया हैं जो आपकी कैलरीज जलाकर आपका वजन कम करते हैं| वजन कम करने के साथसाथ चलने से ह्रदय स्वस्थ रहता हैं और मेटाबोलिझम बढ़ता हैं|
चलना भले ही एक अच्छा एक्सरसाइज हैं लेकिन इससे कितनी कैलरीज जलेगी यह विभिन्न घटकों पर आधारित हैं|
- आपका वजन
- चलने का स्पीड
- जगह
- समय
- लोअर बॉडी जॉइंट पेन
- स्पाइन कम्प्लेंस
तीस मिनिट के लिए लगातार चलने से > १५० कैलरीज जलती हैं| और अगर आप अपना स्पीड और समय बढ़ा दे तो इससे भी ज्यादा कैलरीज जलेगी|
जो लोग वजन कम करना चाहते है उनके लिए चलना बेशक एक अच्छा एक्सरसाइज हैं लेकिन सिर्फ चलने से शायद वजन कम नहीं होगा| उसके साथसाथ ताकत के एक्सरसाइज करने से वजन कम होगा| और चलना और ताकतवर एक्सरसाइज में आपका खाना, स्ट्रेस व्यवस्थापन और नींद यह चींजे भी बहुत मायने रखती हैं|
चलने के फायदे क्या हैं?
चलना एक कम प्रभावी एक्सरसाइज हैं जो आपको ज्यादा थकाए बिना आपका वजन कम करता हैं| वजन कम होने के साथसाथ चलने के कुछ और फायदे इस प्रकार हैं:
१. इससे लाइफस्टाइल संबंधित बीमारियों का धोखा कम होता हैं|
नियमित चलने से आपको हायपर टेंशन, टाइप २ डायबेटीस और मोटापा जैसी कई बीमारियों का धोखा कम होता हैं|
२. ह्रदय की सेहत अच्छी रहती हैं|
आपके ह्रदय और फेफडों के लिए चलना अच्छा रहता हैं| लगातार चलने से खून का बहाव सुधारता हैं और आपको हृदयरोग का डर नही रहता|
३. मूड अच्छा रहता हैं|
चलने से आपका मूड अच्छा रहता हैं और मन में नेगेटिव्ह विचार नहीं आते| इससे आपका स्ट्रेस, डर और उदासी भी कम होने में मदद होती हैं| चलने से इंडोरफिन्स और एनकेफैलिन्स जैसे ख़ुशी के हार्मोन्स निर्माण होते हैं जिससे आपका मुड ठीक रहता हैं और आप खुश रहते हैं|
४. काफ मसल्स सशक्त होते हैं|
चलने से आपके काफ मसल्स सशक्त होते हैं| पहाड़ चढ़ने से आपके काफ मसल्स में ताकत आती हैं|
५. आपको विटामिन डी मिलता हैं|
सुबह चलने से आपकी हड्डिया मजबूत होती हैं और सूरज की रोशनी से आपको विटामिन डी मिलता हैं|
६. अच्छी नींद आती हैं|
चलने से आपको अच्छी नींद आती हैं| कुछ अभ्यास बताते हैं कि चलने से आप जल्दी सोते हो और नींद भी अच्छी आती हैं|
वजन कम करने के लिए चलना कितना जरुरी हैं?
वजन कम करने के लिए चलना एक आदर्श एक्सरसाइज हैं लेकिन कितना चलने से आपका वजन कम होगा यह कुछ घटकों पर निर्भय करता हैं| वह घटक हैं:
१. आपका वर्तमान वजन
२.फिटनेस लेव्हल
३. खाना
४. आपकी सेहत
वैसे तो रोजाना कम से कम आधा घंटा चलने की सलाह दी जाती हैं| लेकिन अगर आप चलने से वजन कम करना चाहते हो तो आपको चलने का कालावधि और चलने की गति दोनों बढ़ानी होगी|
आप पूरा हप्ता रोजाना तीस मिनिट चलने से शुरुवात कर सकते हो| लेकिन जब आपका आत्मविश्वास बढ़ जाए और आपको आदत हो जाए उसके बाद आपका कालावधि और चलने की गति दोनों बढाए|
लगातार चलते हुए पहाड़ चढ़ने से ज्यादा कैलरीज घटती हैं| लेकिन शुरुवात में ही लगातार चलते हुए पहाड़ चढ़ना उचित नहीं हैं|
दूसरी तरफ आपको यह हमेशा ध्यान में रखना होगा कि आप एक्सरसाइज करने के लिए नहीं बल्कि वजन कम करने के लिए चल रहे हो| खाना, तनाव और नींद यह चींजे आपके वजन घटाने पर काफी असर कराती हैं|
कम कैलरीज लेने से आपका वजन कम होने में मदद होगी| चलने से कैलरीज घटती हैं लेकिन आपको खानेपर विशेष ध्यान देना होगा और सेहतमंद खाना खाना होगा|
चलने से कई लोगों का वजन कम हुआ हैं और अपनी सेहत के लिए भी चलना अच्छा होता हैं यह बात ध्यान में रखनी होगी| शायद चलने से हर किसीका वजन कम नहीं होगा|
कुछ लोगों को चलने के साथसाथ ताकत के एक्सरसाइज करके वजन कम करना पड़ता हैं| सेहत विशेषज्ञ या प्रशिक्षित फिटनेस तज्ञ की सलाह लेने से आपको व्यक्तिगत एक्सरसाइज और वेट लोस प्लान मिलेगा जिससे वजन जल्दी कम होगा|
वजन कम करने के लिए कैसे चलना चाहिए?
वजन कम करने के लिए चलना एक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज हैं जिससे आपकी कैलरीज घटती हैं और ह्रदय स्वस्थ रहता हैं| लेकिन कुछ विशिष्ट प्रकार से चलने से आपका वजन जल्दी कम होगा|
१. लगातार चलना
लगातार चलना मतलब बिना रुके गति से चलना| ऐसे चलने से आपका हार्ट रेट बढ़ता हैं और आप जोर से सांसे लेते हो| इस बढे हुए हार्ट रेट की वजह से आपका वजन घटता हैं|
२. रुक रुक चलना
रुक रुक के चलना मतलब थोडा जल्द और थोडा धीमी गति से चलना| ऐसे चलने से आपका हार्ट रेट बढ़ता हैं और ज्यादा कैलरीज जलती हैं|
३. पहाड़ पर चलना
फ्लैट जगह पर एक्सरसाइज करने से जितनी कैलरीज कम होगी उससे कई ज्यादा कैलरीज पहाड़ पर चढ़ने से कम होती हैं|
४. वजन लेकर चलना
वजन लेकर चलने से रेजिस्टेंस बढ़ता हैं और ज्यादा कैलरीज जलती हैं|
कैलरीज कम करना यही वजन कम करने का एकमेव लक्ष हैं जो एक्सरसाइज और पौष्टिक खाने के साथ यह लक्ष हासिल हो सकता हैं|
FitterTake
वजन कम करने के लिए चलने पर जोर देना यह कल्पना अच्छी हैं लेकिन ध्यान रहे सिर्फ चलने से ज्यादा वजन कम नहीं होगा| उसके लिए कुछ ताकत के एक्सरसाइजेस करने पड़ेंगे| इन दो एक्सरसाइज को साथसाथ करने से वजन जल्दी कम होता हैं|
अगर आप भी अपने कुछ एक्स्ट्रा किलोज कम करना चाहते हो लेकिन कर नहीं पा रहे हो तो मायूस मत हो| Fitterfly का Weight Loss Program आपकी मदद करेगा| इसमें कोई फैड डाएट अथवा कठिन एक्सरसाइजेस नहीं हैं| बल्कि इसमें आपको कुछ आसान एक्सरसाइजेस मिलेंगे जिनसे आपका वजन ना केवल कम होगा बल्कि प्रोग्राम के बाद भी उतना ही रहेगा|
अगर आप Weight Loss Program के बारे में जानना चाहते हो तो कृपया हमें संपर्क करे| हमारे प्रोग्राम सलाहकार के साथ आपको मुफ्त कंसल्टेंशन देने में हमें ख़ुशी हैं| कृपया हमें सम्पर्क करें 08069450746 |
This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.
हमारे वजन घटाने कार्यक्रम में नामांकन करें।

