Fitterfly HealthTech Pvt Ltd Logo
Read In - English

महिलाओं में डायबिटीज के कुछ खास लक्षण

Updated on: Dec 04, 2023
3 min Read
7524 Views
महिलाओं में डायबिटीज के कुछ खास लक्षण
Spread the love

परिचय

डायबिटीज कई सालों से चली आ रही पुरानी मेटाबोलिक कंडीशन है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को बुरी तरह से प्रभावित करती है। हालाँकि पुरुष और महिला दोनों में डायबिटीज विकसित होने की संभावना होती है, यह पहचानना महत्त्वपूर्ण है कि महिलाओं को अनोखे लक्षणों का अनुभव हो सकता है जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता है|

कुछ लक्षण सामान्य हो सकते हैं और उन्हें सामान्य शारीरिक व्याधियों के लक्षणों की तरह देखा जा सकता है| अगर आप डायबिटीज के लक्षणों से पीड़ित महिला है या फिर आप अपने प्रियजनों के लिए जानकारी पाना चाहते है तो हम आपको महिलाओं में दिखने वाले डायबिटीज के खास लक्षण और इन लक्षणों को कैसे पहचाना जा सकता है इसके बारे में इस आर्टिकल में जानेंगे|

[diabetes_hindi_ivr]

 

डायबिटीज  के सामान्य लक्षण

पुरुष और महिला दोनों में दोनों में दिखने वाले डायबिटीज के कुछ ख़ास लक्षण इस तरह के होते है|

  • पेशाब के लिए उठना, ज़्यादातर रात में
  • बार-बार प्यास लगना
  • अकारण वजन घटना
  • नज़र धुंधली होना
  • थकान महसूस होना
  • हाथ और पैर सुन्न पड़ जाना 
  • बार-बार इंफेक्शन होना 
  • घाव या जख्म का धीरे-धीरे ठीक होना

टाइप 2 डायबिटीज के लक्षणों को विकसित होने में कई साल लग जाते हैं। दरअसल शुरूआती दिनों में, कोई संकेत या लक्षण न दिखने से निदान करना कठिन हो जाता है। डायबिटीज पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अलग तरह से प्रभावित करता है।

आपका डायबिटीज रिवर्स
हो सकता है क्या?

 

महिलाओं में दिखने वाले डायबिटीज  के कुछ लक्षण इस प्रकार होते है

1) वजाइना में इन्फेक्शन 

वजाइना के साथ शरीर के नम रहनेवाले कई अन्य जगहों में भी फंगल इन्फेक्शन होता है| ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने से और इम्युनिटी कम होने से इन इन्फेक्शन का बार बार होना जायज है| डायबिटीज  से पीड़ित महिलाओं को ऐसे इन्फेक्शन हमेशा होते है| डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को कैंडिडा इन्फेक्शन होने की संभावना अधिक है|

2) यूरिनरी ट्रैक का बारबार होनेवाला इन्फेक्शन 

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन होना आम बात है| छोटे यूरेथ्रस और वुलवा और पेरिनियल क्षेत्रों में गीलापन बनाए रखने की क्षमता कम होने से ऐसी महिला को यह इन्फेक्शन होता है| इसलिए डायबिटीज  से पीड़ित महिलाओं को यूटीआई होने की संभावना अधिक होती है|

3) अनियमित पिरियड्स 

पीरियड्स में अनियमितता महिलाओं के स्वास्थ्य का सूचक है| ऐसी अनियमितता मोटापन और पीसीओएस से सम्बन्धित है| असंतुलित हार्मोनल लेवल्स महिलाओं के अनियमित पीरियड्स और टाइप 2 डायबिटीज  से जुड़ा हुआ है|

4) लैंगिक समस्या 

डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं में सेक्शुअल डिसफंक्शन या यौन रोग दिखाई देता है|  इनमें वजाइना का सूखापन, लिबिडो में कमी, सेक्स के दौरान बेचैनी या दर्द और ऑर्गेज्म की कमी, जैसे लक्षण शामिल हैं।

5) गर्भधारणा में समस्या 

डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं में पीरियड्स और ओव्यूलेशन ना होने की समस्या होती है, इससे उनमें फर्टिलिटी संबंधित समस्याएं हो सकतीं हैं।

3 महीने में Diabetes REVERSE किया

Dharmender Tiwari
8.2% 5.7%
धर्मेंद्र तिवारी
उम्र 58
Happy members
30000+
Happy members
No Cost EMI
No Cost
EMI
Moneyback Guarantee
Moneyback
Guarantee
Rated 4.8/5
Rated 4.8/5
4.8/5
आप भी करें Join
Fitterfly's
Diabetes Prime Program
Required
Required
* Diabetes Remission is the clinical term for Diabtes Reversal

FitterTake

पुरुष और महिलाओं में डायबिटीज का असर अलगअलग होता है| और डायबिटीज  के लक्षणों का अगर जल्दी पता लगे तो सही समय पर उपचार भी हो सकता है| डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं का शरीर नाजुक होता है| महिलाओं को अपनी सेहत को पहचानकर एक सेहतमंद लाइफ स्टाइल बनाई रखनी चाहिए और नियमित रूप से खुद की जांच करवा कर डायबिटीज  के लक्षणों को पहचानना चाहिए|

सकारात्मक परिवर्तन करने और अपने स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने में कभी देर नहीं होती। अगर आपको डायबिटीज है या प्रीडायबेटिस के कुछ लक्षण है तो हमारे Fitterfly के विशेषज्ञों से बात करें और अपना ब्लड शुगर लेवल्स को कम करें| अपने डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए हमारा Diabetes Care Program जरूर देखें| कृपया हमें सम्पर्क करें 08069450746 |

Was this Blog helpful?
YesNo
Disclaimer

This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.

Read More
- By Fitterfly Health-Team

Diabetes Reversal Calculator

To know your chances of diabetes reversal, take the Diabetes Reversal Test

Check

Pre-diabetes Risk Calculator

Take the first step towards a healthy, happy lifestyle by assessing your risk.

Check
HitREWINDon Diabetes!

Choose to REVERSE* it With

Fitterfly Diabetes Prime

12-month Program

  • Real-time blood sugar insights with CGM Sensor
  • Personal Diabetes Health Coach
  • Personalized plans for diet, fitness, stress & sleep
  • Unlimited diet consults + 50+ lab tests & much more!
Plans Start at ₹49/ Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *