शुरुवाती या पुराने मधुमेह से जुड़े कुछ लक्षण |

कोई भी डॉक्टर आपको यहीं बताएंगे की कोई भी बीमारी जल्द ठीक होने के लिए उसका सही समय पर और उसका पता चलना जरूरी है | हम जितनी जल्दी किसी लक्षणों को पहचान लेंगे उतनी जल्दी उनसे छुटकारा मिलेगा |
2022 में भारत को मधुमेहीयों की राजधानी माना जा रहा है | पुरे विश्व के 17 % मधुमेही केवल भारत मे पाये जाते है | कहा जाता है की 2045 तक १०३५ अब्ज लोग मधुमेह से पीड़ित होंगे |
इस आर्टिकल में हम बचपन से लेकर बुढ़ापे तक उम्र के हर पड़ाव पर दिखने वाले मधुमेह के लक्षणों के बारे में जान लेंगे | साथ ही महिला और पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों के बारे में भी देखेंगे |
शुरुवाती या पुराने मधुमेह से जुड़े कुछ लक्षण |
मधुमेह के शुरुवाती लक्षणों को पहचानने से उसमें आगे होने वाली कोम्प्लिकेशन्स टाला जा सकती है |
मधुमेह के दो प्रकार है – टाइप 1 और टाइप 2 | सामान्यत : टाइप 1 मधुमेह के लक्षण जल्दी दिखाई देते है और शरीर खुद ब खुद पैनक्रिया के पेशियों को प्रभावित करना तथा इंशुलिन निर्माण करना बंद करेगा याने टाइप १ मधुमेह अपने आप ठीक हो जाएगा |
हमारी लाइफस्टाइल, मोटापा, जेनेटिक कंडीशन्स और हार्मोनल असंतुलन की वजह से टाइप 2 मधुमेह उम्र के किसी भी पड़ाव पर हो सकता है | टाइप 1 मधुमेह के लक्षण हमेशा टाइप 2 मधुमेह के लक्षणों को ढक देते है |
उसके लक्षण है :
- कमजोरी
- बहुत ज्यादा प्यास लगना या पॉलीडीपशिया
- बार बार पेशाब करना या पॉली यूरिया
- लगातार भूख लगना या पॉलीफेजिया
- मुँह सुखना और जी मचलाना
- पेट दर्द
- जाँघों, गला और गोदी के नीचे की त्वचा पर मोटे धब्बे होना, इसे अकन थोसिस निग्रिकान्स भी कहा जाता है|
मधुमेह के देर से दिखने वाले लक्षण
- बहुत दिनों से चला आ रहा मधुमेह आपके शरीर के विविध अवयवों को नुकसान पहुंचा सकते है |त्वचा इन्फेक्शन्स पर विशेष रूप से यीस्ट इन्फेक्शन्स पर इलाज करना मुश्किल हो जाता है|
- दुर्घटना से हुई जख्म और ऑपरेशन के बाद रहे व्रण ठीक होने में काफी समय ;लगाते है और उनमे इन्फेक्शन भी हो सकता है|
- आपके हाथ पावों में कोई भी संवेदना ना रहना या हाथ पाँव जकड़ जाना यह आपकी नस बंद पड़ ने का संकेत देता है , इसे मधुमेह न्यूरो पैथी कहा जाता है|
- अंधापन, दृष्टी कम होना और दो दिखना इसका मतलब है की, आपके आँखों के रेटिना में बसी छोटी नसों को नुकसान पहुँच रहा है | इसे मधुमेही रेटिनो पैथी कहा जाता है|
- आपके चेहरे या नीचे के अवयवों में आयी सूजन आपकी किडनी को पहुंचा हुआ नुकसान बताती है | इसे मधुमेही नेफ्रोपैथी कहते है |
मधुमेही पैर यह कई लक्षणों के माध्यम से दिखाई देने वाला मधुमेह का सामान्य लक्षण है | एड़िया और पैर बार बार संवेदनाहीन होना आपको हमेशा होने वाली छोटी छोटी जख्में दिखाता है, जिनमें इन्फेक्शन आसानी से होता है और वह ठीक करने में बहुत दिन लग जाते है | उससे आपके पैर झड़ सकते है , पैरों में दर्द हो सकता है और सौम्य पेशियों को नुकसान पहुँच सकता है | अगर उसपर इलाज नहीं किया तो आपका पैर कांटना पड़ सकता है |
मधुमेह से जुडी कोम्प्लिकेशन के लक्षण DKA या मधुमेह कीटोअसिडोसिस
अगर इन्शुलिन के स्तर कम कर दिए जाएं तो शरीर ऊर्जा के लिए शक़्कर का इस्तेमाल नहीं कर सकता | उसकी बजाए शरीर फैट जमा करने लगता है | इस प्रक्रिया में नसों में कीटोन्स छोड़े जाते है | जिससे आपका खून पीएच छोड़ता है और गंभीर जटिलताएं हो सकती है | डीकेए टाइप १ मधुमेहीयों में दिखता है फिर भी, यह टाइप 2 के मरीजों में भी दिख सकता है |
DKA इलाज के बारे में ज्यादा जानने के लिए इस लिंक पर जाकर ब्लॉग पढ़ें |
DKA वाले लोगों को यह होता है
- हायपरग्लायसेमिया या खून में शक़्कर की बढ़ी हुई मात्रा
- पेशाब में बढ़ते कीटोन्स
- साँस को फलों की सुगंध
- साँस फूलना
- जी मचलाना
- मांसपेशियां और सिर दुखना
- कमजोरी
- पेट दर्द
- कुछ समझ में ना आना
- हायपो ग्लायसेमिया
मधुमेहीयों की शक़्कर बहुत कम भी हो सकती है | ( 70 mg /dl से नीचे ) विशेषरूप से जब वो दवाइयां ले रहे हो | इलाज ना करने पर मरीज कोमा में जा सकता है |
हायपो ग्लायसेमिया के लक्षण
- भूख लगना
- संभ्रम या बोहराना
- ज्यादा पसीना आना
- डर लगना
- नींद जैसा या उदास लगना
- अनियमित जोर की धडकनें
- हाथ कांपना
- बेहोश होना, संतुलन खो देना या बार बार चक्कर आना
महिलाओं में मधुमेह के लक्षण
महिलाओं को
- पेशाब करते समय दर्द होना
- पिरीयड अनियमित होना
- अचानक वजन बढ़ जाना
- स्ट्रेस और बेचैनी महसूस होना
प्रेग्नन्सी के लगभग २४ वे सप्ताह में महिलाओं को प्रेग्नन्सी का मधुमेह होता है| उनकी blood sugar अचानक से बढ़ने लगती है| यह घर में किसी को मधुमेह होने के कारण, गर्भावस्था में अचानक वजन बढ़ने के कारण या फिर हार्मोन्स में हुए बदलाव के कारण होता है|
गर्भावस्था में महिलाओं को गर्भावस्था मधुमेह के सिवाए मधुमेह के लक्षण,वजन बढना और थकान महसूस होती है, साथ ही महिलाओं को ब्लैडर और योनिमार्ग के संसर्ग होते है जिससे प्री टर्म डिलिव्हरी, सी सेक्शन डिलिव्हरी, बच्चादानी में ही बच्चे की जान जाना और मोटे बच्चे को जन्म देने जैसी आपत्तीयाँ होती है|
साथ ही गर्भावस्था में मधुमेह होने के कारण भविष्य में टाइप 2 मधुमेह होने की संभावनाएं बढ़ जाती है|
पुरुषों में मधुमेह के लक्षण
मधुमेह के शुरुआती लक्षणों के साथ पुरुषों को इरेक्शन की दिक्कतें होती है| इन दिक्कतों की वजह से वे वन्ध्यत्व के शिकार होते है| और उन्हें अपने पार्टनर के साथ सम्भोग करने में दिक्कतें आती है|
उम्र से जुड़े लक्षण
मधुमेह किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन, मधुमेह के कुछ लक्षण बचपन, यौवनावस्था और बुढापे में दिखाई देते है|
बूढ़े लोगों में दिखनेवाले मधुमेह के लक्षण
65 वर्ष उम्र से उपर 33% लोगों को मधुमेह के गंभीर लक्षण होते है, जिनसे उनको हायपोग्लायसेमिया, दिल की बिमारी और किडनी नाकाम होने जैसी पीडाएं हो सकती है| लेकिन, बुढापे की तरफ झुक रहे लोगों को यह उम्र के साथ आनेवाली पीडाएं लगती है इसलिए वे इन समस्याओं को जानबूजकर नजरअंदाज करते है| मधुमेह के शुरुवाती लक्षणों के साथ बूढ़े लोग कुछ अन्य लक्षणों का अनुभव करते है| जैसे की,
- धुंदली नजर और आधा या पूरा अंधापन
- लाल, सूजे हुए मसूड़ें,ढीले दांत,घांव और मसूड़ों में पस होना
- सिरदर्द , ख़ास कर सुबह
- एकाग्रता ना होना
- पर्सनालिटी चेंज और चिडचिडापन
- बार बार नींद खराब होना
- कन्फ्यूजन
- बोलने में तथा खुद का ख्याल रखने में दिक्कत होना
- भूख ना लगना
- असंतुलन और गिर जाना
बच्चों तथा युवाओं को मधुमेह
युवाओं में टाइप2 से ज्यादा टाइप1 मधुमेह ज्यादा दिखता है| लगभग १३ साल के बच्चोमे टाइप 2 से ज्यादा टाइप1 मधुमेह देखा जाता है| टाइप 1 मधुमेह का निदान 20 साल उम्र से पहले होता है| बच्चों में बढ़ती हुई मोटापन की समस्या के साथ टाइप 1 मधुमेह की समस्या भी बढ़ रही है| लगभग 75% बच्चे जिनको टाइप 2 मधुमेह है उनमें मोटेपन की समस्या दिखती ही है|
इस बढ़ती संख्या की वजह से ही युवाओं की मधुमेह की जाँच करना जरुरी हो गया है|
बच्चों में यह 4 लक्षण नजर आते ही बच्चे को मधुमेह होने की संभावना होती है|
- शौचालय : बार बार पेशाब के लिए जाने वाले बच्चे| छोटे बच्चों के डायपर्स कुछ ज्यादाही भर जाना, या बच्चोंने बिस्तर में ही पेशाब करना |
- प्यास : ज्यादा द्रव पदार्थों का सेवन करने के बावजूद प्यास लगी रहना|
- थकान: जल्दी थक जाना या दिन में ज्यादा देर तक सोते रहना|
- दुबलापन : बच्चों के उम्र के हिसाब से वजन बढ़ने के बजाए वजन कम होना|
बच्चे की साँसों को फलों की खुशबू आना मतलब बच्चे को जानलेवा मधुमेही किटोअॅसीडोसीस की तकलीफ हो सकती है|
कन्क्लूज़न
मधुमेह काफी समय तक चलनेवाली बीमारी है|अगर वक्त पर इसका पता चला तो इलाज कर सकते है वरना ये जानलेवा हो सकता है| स्त्री – पुरुषों में किसी भी उम्र में अगर मधुमेह के लक्ष्ण दिखाई दे और उन्हें जल्दी पहचाना जाएं तो आपका और आपके प्रियजनों का इलाज सहीवक्त पर हो सकता है
Fittertake
एक बार आप मधुमेह के लक्षणों को पहचान लें तो फिर उसके इलाज की ओर कदम बढ़ाना आसान होता है| यहीं करेगा आपके लिए हमारा फिटरफ्लाय वेलनेस एप्|
हमारे प्रोग्राम्स आपके रोजमर्रा बर्ताव में कुछ ऐसे बदलाव करते है जिससे मधुमेह जैसे रोगों से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा|
इसीलिए Fitterfly लाया है भारत का पहला मेटाबोलिक हेल्थ चैलेन्ज मेटामोर्फोसिस| हमारे स्मार्ट, व्यक्तिगत, डोक्टरों ने परखकर पास किया हुआ 90 दिन का डिजिटल प्रोग्राम | इसके बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें|
यदि आप या आपके प्रियजन मधुमेह नियंत्रित रखने के लिए प्रयास कर रहें हो तो 08069450746 पर हमारे प्रोग्राम सलाहकार से जुड़े रहें |
This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.
अकेले संघर्ष न करें और विशेषज्ञ की मदद लें

