क्या डायबिटीज से ग्रसित लोग नारियल पानी पी सकते हैं?

गर्मी के मौसम में दोपहर की चिलचिलाती धूप में आप सड़क पर पसीने से तरबतर और प्यासे हैं, तभी आपको सड़क किनारे एक नारियल पानी बेचने वाला नजर आए तो…वाह ! क्या बात है…नारियल पानी शब्द सुनकर ही हम तरोताजा हो जाते हैं। नारियल पानी के एक घूंट से आपकी जान में जान आ जाती है।
शीत पेयों में सर्वश्रेष्ठ है – ठंडा – ठंडा नारियल पानी !!
स्पोर्ट्स ड्रिंक के रूप में नारियल पानी गुणकारी है और प्यास बुझाने के गुण कारण यह पीने के पानी का उचित विकल्प भी है। फिर भी, नारियल पानी सभी लोगों के लिए सर्वोत्तम नहीं है।
[diabetes_hindi_ivr]
नारियल पानी में थोड़ा-सा फैट और प्रोटीन होता है। बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होने से यह खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त पेय है।
क्या पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक माना गया नारियल पानी, डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए योग्य है? चलिए, इसका पता प्रस्तुत लेख से लगाते हैं।
नारियल पानी के पौष्टिक गुण
नरम और परिपक्व नारियल के पौष्टिक गुण निम्नलिखित हैं:
कॉंपोजिशन | मात्रा (प्रति 100 ग्राम में)** |
टोटल फैट | 0.16 ग्राम |
टोटल फ्री शुगर | 3.06 ग्राम |
प्रोटीन | 3.84 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.3 ग्राम |
पोटॅशियम | 215 मिली ग्राम |
सोडियम | 28.09 मिली ग्राम |
कैल्शियम | 27.47 मिली ग्राम |
आयरन | 0.06 मिली ग्राम |
एनर्जी | 1711 KJ |
**इंडियन फूड कांपोजिशन टेबल (IFCT 2017) से प्राप्त जानकारी
नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है, इस बात को हम भली-भांति जानते हैं। नारियल पानी पीने से होनेवाले फायदे हैं :
- शरीर में तरल (Fluid) और इलेक्ट्रोलाइट (Electrolyte) के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
- नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट (Hydrated) रखता है।
- ब्लड प्रेशर लेवल कम करने में सहायक है, साथ ही हाइपरटेंशनवाले लोगों के लिए उपयुक्त है।
- इसमें ऐन्टि – इन्फ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) और ऐन्टि-पायरेटिक (Antipyretic) (बुखार उतारने के) गुण मौजूद हैं।
- नारियल पानी में मौजूद ऐन्टिऑक्सिडेंटस् (Antioxidants),बॉडी सेल और टीशू का रॅडिकल डैमेज (Radical damage) से बचाव करते हैं।
- इसमें मौजूद एंजाइम्स (Enzymes) से अन्न पाचन (Digestion) और वजन कम करने में मदद मिलता है।
आपका डायबिटीज रिवर्स
हो सकता है क्या?
क्या डायबिटीज से ग्रसित लोगों का नारियल पानी पीना सुरक्षित है?
नारियल पानी लो कैलोरी (Low Calorie) पेय है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 54 है। हालांकि, मीठे नारियल पानी का GI अधिक हो सकता है, जो डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए लाभदायक नहीं है।
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित नहीं है,उन्हें हर रोज नारियल पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि, इसमें नैचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रूक्टोज) होता है, और उसमें मौजूद तत्वों में भिन्नता परिपक्व नारियल पानी पर निर्भर होती है।
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य रेंज में हो और आप नारियल पानी पीना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने आहार विशेषज्ञों से बात कीजिए।
नारियल पानी पीते समय डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को कौन-सी बातों का ध्यान रखना है?
डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति या प्री-डायबिटीज वालों को नारियल पानी को सीमित मात्रा में पीना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य रेंज में हो, तो आप अपने डायबेटॉलॉजिस्ट या आहार विशेषज्ञों से गरी के अलावा नारियल पानी पी सकते हैं या नहीं, इसके बारे में चर्चा कीजिए।
नारियल पानी पोटेशियम से भरपूर है। अतः जो लोग डायबिटीज के टाइप 2 से ग्रसित हैं और किडनी विकार वाले हैं ,जो इसके लिए दवाइयां ले रहे हैं,उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे हाइपरकलेमिया (ब्लड में अतिरिक्त पोटेशियम) होने का खतरा बढ़ सकता है।
FitterTake
हालांकि नारियल पानी पौष्टिक पेय है, फिर भी डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है। डायबिटीज टाइप 2 से ग्रसित लोगों को नारियल पानी का सेवन सीमित करना चाहिए अथवा उससे दूर रहने में ही भलाई है।
डायबिटीज से ग्रसित होने के बावजूद, अगर आपको नारियल पानी पीने की चाह है, तो नारियल पानी पीना आपके लिए सुरक्षित है या नहीं, इस संदर्भ में अपने आहार विशेषज्ञों और डायबिटोलॉजिस्ट से बात कीजिए।
6 महीने में HbA1c आधी हो गई
6.6%
Happy members
EMI
Guarantee
4.8/5
Diabetes Prime Program
अगर आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कोई मदद चाहिए तो निश्चिंत रहिए, डॉक्टरों द्वारा वैज्ञानिक दृष्टि से और उपचार योग्य बनाए गए Fitterfly’s Diabetes Care Program में शामिल हो जाइए।
हमसे बात करें और हम आपकी सहायता किस प्रकार कर सकते हैं इस संदर्भ में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे मुफ्त परामर्श अवश्य लीजिए। मुफ्त परामर्श करके लिए विशेषज्ञों से इस नंबर पर संपर्क कीजिए 08069450746 |
This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.