जामुन: मानसून में डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए सुपरफूड

बरसात अपने साथ आशा, सकारात्मकता और चारों तरफ हरियाली लेकर आती है। इस मौसम में पौष्टिक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियाॅं मिलती हैं, उनमें से जामुन सबसे रसीला फल है।
जामुन की याद हमें अपने स्कूल के दिनों में पहुंचाती है, जब जामून चखने से नीली पड़ी जीभ को आईने में देखकर मजा आता था। हम इसे जांबूल, जावा प्लम और जंबोलन भी कहते हैं। जामुन सर्वाधिक मात्रा में भारत, थाइलैंड,फिलीपिंस और मादागास्कर और विश्व के कुछ ट्राॅपिकल देशों में भी पाए जाते हैं।
जामुन एक ऊॅंचा, सदाबहार पेड़ है जो पूरे भारत में बहुत मशहूर है। इस छोटे-से काले फल का जिक्र रामायण में ‘देव फल ‘ के रूप में भी हुआ है। भारत के विभिन्न हिस्सों में जामुन को शुभ माना गया है।
अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए जामुन बहुत मशहूर हैं। क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए जामुन सर्वश्रेष्ठ और उपयुक्त हैं? आपको इस लेख में जामुन खाने के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
जामुन में पौष्टिक तत्व
जामुन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं, यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा, इसलिए उसके पौष्टिक तत्वों को समझना बहुत जरूरी है।
न्यूट्रिएंट्स | मात्रा |
कार्बोहाइड्रेट्स | 14 g |
डाइटरी फाइबर | 0.6 g |
फैट | 0.23g |
प्रोटीन | 0.995g |
विटामिन C | 11.85mg |
नाइसिन | 0.245mg |
कैल्शियम | 11.65 mg |
आयरन | 1.41mg |
फास्फोरस | 15.6 mg |
इसके अलावा जामुन में निम्न पौष्टिक तत्व भरपूर पाए जाते हैं :
- नाइकोटिनिक एसिड (Nicotinic Acid)
- फोलिक एसिड ( Folic Acid)
- ग्लाइकोसाइड ( Glycoside), जांबोलिन, गैलिक एसिड ( Gallic Acid) और आवश्यक तेल (जामुन के बीज में)
- एंटीऑक्सीडेंट्स
जामुन खाने के लाभ
स्वास्थ्य के लिए जामुन के महत्वपूर्ण लाभ :
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं।
- ऐसा माना गया है कि जामुन के सार में कैंसर विरुद्ध लड़ने की शक्ति है।
- जामुन में विटामिन A और C से होने के कारण वह ऑंख और त्वचा के लिए लाभदायक है।
- गर्मी के दिनों में जामुन हमें ठंडक देते हैं।
- इसमें एंटी एजिंग (Anti-ageing) तत्व हैं।
- आयरन से भरपूर होने के कारण हिमोग्लोबिन को बढ़ाकर एनीमिया को नियंत्रित करने में जामुन मदद करता है।
- इम्युनिटी को बढ़ाता है।
क्या डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए जामुन उपयुक्त है?
डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए जामुन सबसे सुरक्षित और स्वास्थ्यकर फल है। जामुन में हाई फाइबर और उसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होने के कारण यह फल डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
इस फल का इस्तेमाल विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। और पारंपरिक चिकित्सा शास्त्र की फिजियोलॉजिकल कंडीशन में हुए अध्ययन से इस बात का पता चला है कि डायबिटीज मोटापा, हाइपरलिपिडेमिया और हाइपरटेंशन में होने वाले मेटाबॉलिक कंडीशन नियंत्रण में जामुन लाभदायक है।
शोध में पता चला है कि जामुन डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसी विशेषता के कारण गुणकारी है। डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए जामुन के
- गैलिक एसिड
- अंबेली फेरौन
- इलॅगिक एसिड
जैसे विशेष गुण फायदेमंद साबित हुए हैं।
यह विशेष गुण विभिन्न पद्धतियों से काम कर ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं जैसे कि-
- इंटेस्टाइन में ग्लूकोज के घुलने में देरी।
- जामुन खाने के बाद ब्लड शुगर पर प्रहार कर उसे कम करना।
डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए जामुन के लाभ पर काफी अध्ययन होने के बावजूद भी ,जो इसके एंटी-डायबेटिक होने परिणामों को साबित कर सकें, इस बात का अध्ययन होना आवश्यक है।
जामुन खाने का सबसे अच्छा तरीका
जामुन बहु उपयोगी फल है जिसे कच्चा या पका भी खा सकते हैं। स्नॅक्स के रूप में, सलाद अथवा अन्य फलों के साथ जामुन खा सकते हैं।
भारत में आइस लॉली और आइस्क्रीम में फ्रोजन जामुन विशेष मशहूर है। अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण जामुन से बना योगर्ट उसे एक हेल्दी डेजर्ट बनाता है।
FitterTake
जब फलों की बात आती है, तब डायबिटीज से ग्रसित लोग अधिक सतर्क रहते हैं। डायबिटीज से ग्रसित अधिकतर लोगों का भोजन हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फलों से रहित होता है, क्योंकि ऐसे फल ब्लड शुगर लेवल को बिगाड़ने का कारण बन जाते हैं।
खुशनुमा बरसाती महीनों में मिलनेवाले जामुन डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए लाभदायक हैं। इस वर्षा ऋतु में खट्टे-मीठे जामुन से अपना ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करके, बचपन की यादों को ताज़ा कर आनंद उठाते हैं।
अगर आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए विशेष मार्गदर्शक की जरूरत है तो Fitterfly’s Diabetes Care Program में शामिल हो जाइए। हमारे विशेषज्ञ डायबिटोलॉजिस्ट, आहार विशेषज्ञ और फिटनेस एंड सक्सेस कोच द्वारा बनाए गए डायबिटीज मैनेजमेंट प्रोग्राम से आपको अपने डायबिटीज के मूल कारण का पता चल सकता है।
और अधिक जानने की इच्छा हो तो, हमसे आज ही बात करें 08069450746!
This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.
भारत के सर्वश्रेष्ठ मधुमेह न्यूट्रिशनिस्ट से मदद लें

