क्या शकरकंद डायबिटीज के लिए लाभदायक है ?

डायबिटीज का विचार मन में आते ही आप अपने डाएट से कार्बोहाइड्रेट्स को दूर करना चाहेंगे। डायबिटीज से ग्रसित लोग चावल, गेंहू जैसे होलग्रेन का योग्य मात्रा सेवन करें, और आलू जैसी स्टार्ची सब्जियों से कोसों दूर रहें !!
लेकिन आलू और शकरकंद से बने स्वादिष्ट व्यंजनों क्या करें? क्या शकरकंद का ब्लड शुगर लेवल पर असर होता है?
स्वीट पोटॅटो, को आम तौर पर शकरकंद कहते हैं। यह नैचुरली स्वीट, कंद मूल (Root vegetable) भारत में पूरे साल भर पाई जाती है।
[diabetes_hindi_ivr]
सर्दियों के दौरान सड़क किनारे तले या भूनें हुए आलू खाने का मजा ही कुछ और है। शकरकंद ट्रॉपिकल सब्जियों में से सबसे पौष्टिक सब्जी है।
शकरकंद का उपयोग, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में, टाइप 2 डायबिटीज के उपाय के रूप में, नियमित रूप से किया जा रहा है। लेकिन क्या शकरकंद डायबिटीज के लिए बेहतर हैं? चलिए, पता करते हैं!
शकरकंद के पौष्टिक गुण
शकरकंद में पाए जानेवाले पौष्टिक तत्वों पर नजर डालते हैं जिनके कारण शकरकंद भारत में बहुत मशहूर है:
पौष्टिक तत्व (ब्राउन स्कीन वेरिएंट) | मात्रा (प्रति 100 ग्राम) |
प्रोटीन (Protein) | 1.33 g |
टोटल डाएटरी फाइबर (Total dietary fibre) | 3.99 g |
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) | 24.25 |
कैल्शियम (Calcium) | 27.5 mg |
मैग्नीशियम (Magnesium) | 17.37 mg |
टोटल फ्री शुगर (Total free sugar) | 3.63 g |
इन पौष्टिक तत्वों के साथ शकरकंद विटामिन A और C, बीटा कैरोटीन,पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं।
शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) जानना, डायबिटीज और प्री-डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए आवश्यक बात है। शकरकंद का GI 70 और ग्याइसेमिक लोड 11.1 होता है।
डायबिटीज के लिए क्या शकरकंद उपयुक्त है?
शकरकंद के कंद में अलग-अलग बायोऍक्टिव्ह कंपाउंड होते हैं, जो डायबिटीज से ग्रसित लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इस कंद मूल में डाएटरी फाइबर होने के कारण शकरकंद का डायबिटीज में लाभ हो सकता है।
आपका डायबिटीज रिवर्स
हो सकता है क्या?
हालाॅंकि, इस बात को साबित करने के लिए अधिक रिसर्च होने की जरूरत है।
डायबिटीज से ग्रसित लोग कितनी मात्रा में शकरकंद खा सकता है?
डायबिटीज और प्री-डायबिटीज से ग्रसित लोगो के इंडिविजुअल डाएट प्लान में भले ही शकरकंद को शामिल किया गया है, पर उसमें कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होते हैं, इस बात को हमेशा याद रखें। इसलिए जिनका ब्लड शुगर लेवल हाई है उन्हें अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शकरकंद को अपने आहार में शामिल करने के कुछ टिप्स
बहुगुणी शकरकंद से अलग-अलग पदार्थ बनाऍं जा सकते हैं। आपके भोजन में शकरकंद को शामिल कर भोजन की पौष्टिकता को अधिक बढ़ाने के कुछ उपाय:
- भारत में उपवास के दौरान उबले हुए शकरकंद बड़े चाव से खाए जाते हैं। शकरकंद को टुकड़ों में काट कर या कद्दूकस करके खाया जा सकता है।
- उबले हुए शकरकंद को सलाद अथवा सूप में शामिल किया जा सकता है।
- गुजराती उंधियो या कोंकणी सब्जी गजबाजे में भी शकरकंद को शामिल किया जाता है।
- तली हुई बीन्स, फूलगोभी या गाजर के साथ शकरकंद को साइड डिश या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
- चाट में आलू के बजाय शकरकंद का उपयोग अधिक लाभदायक है।
FitterTake
शकरकंद बहुगुणी होने के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक कंद मूल है। इसे स्नैक्स के रूप में, तलकर या करी में मिलाकर खा सकते हैं। साथ ही शकरकंद से खीर भी बनाई जा सकती है।
अगर आप प्री-डायबिटीज या डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो आपको इस कंद मूल के बारे में अधिक सतर्क रहना चाहिए । यह कंद मूल शायद आपके लिए उपयुक्त न हो।
3 महीने में Diabetes की दवाईयां कम की
6.8%
Happy members
EMI
Guarantee
4.8/5
Diabetes Prime Program
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई है, उन्हें अपने आहार में शकरकंद शामिल करें या नहीं इस बारे में अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञों से सलाह लेना बेहद जरुरी है।
यदि आप डायबिटीज से ग्रसित हैं और अपने आहार में उचित खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहते हैं तो हमारे डायबिटीज केयर प्रोग्राम के साथ जुड़ जाइए। यहाॅं हमारे आहार विशेषज्ञ, डायबेटोलॉजिस्ट और फिटनेस कोच आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए योग्य मार्गदर्शन करते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमे इस नंबर 08069450746 पर मिस्ड कॉल करें, हमारे Fitterfly विशेषज्ञ आपसे जरूर बात करेंगे।
This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.