Fitterfly HealthTech Pvt Ltd Logo
Read In - English

क्या डायबिटीज में सेब खा सकते हैं?

Published on: Jun 20, 2023
6 min Read
14237 Views
शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं
Spread the love

रोज एक सेब रखें डाक्टर को दूर, यह कहावत तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या यह डायबिटीज के लिए भी लागू होता है?

स्वादिष्ट, खाने में आसान, नाश्ते के लिए साथ में ले जाने के लिए एकदम बढ़िया – ताजा करारा सेब तो स्नोव्हाइट का भी पसंदीदा फल रह चुका है! जबकि सेब का उद्देश डाक्टर को दूर रखना है, तो क्या सेब डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए अच्छा है?

 

शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं?

अगर आप या आपके प्रियजन डायबिटीज से प्रभावित हैं, तो एक सवाल आपके मन में हमेशा उठता होगा, कि क्या सेब खाना मेरा ब्लड शुगर का स्तर बढ़ाएगा?

आइए आज स्पष्ट कर देतें हैं कि क्या सेब डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए अच्छा है या नहीं, उसके स्वास्थ्य के लिए सेब के क्या फायदे मिल सकते हैं और क्या-क्या सावधानी बरतनी है?

सेब का ग्लायसेमिक इंडेक्स (GI)

ग्लायसेमिक इंडेक्स (GI) यह एक पद्धति है, जो भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा तथा ऐसे भोजन के सेवन से कितनी जल्दी आपका ब्लड शुगर का स्तर बढ़ेगा इसके अनुसार भोजन को एक संख्यात्मक मान प्रदान करता है।

आप जो भी खाते हैं, उसका असर आपके संपूर्ण ब्लड शुगर के स्तर पर होगा। आप जो खाना खाते हो, उसके GI का ध्यान रखने से आपको यह समझने में मदद होगी कि वह आपके ब्लड शुगर के स्तर को कैसे प्रभावित करता है। 

आपका डायबिटीज रिवर्स
हो सकता है क्या?

 

हालांकि, इस बात को भी ध्यान में रखें कि GI संख्या कोई भी चीज सेहतमंद है या नहीं इस बात का अंतिम संकेत नहीं है। यह बात निर्भर करती है आपके व्यक्तिगत ग्लायसेमिक प्रतिक्रिया पर, जो हम ग्लुकोज मॉनिटरिंग डिवाइस का निरंतर उपयोग करते हुए नाप सकते हैं, जो आपको हमारे डायबिटीज मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत मिलता है। 

इससे आपको आपकी विशेष जरूरतों के अनुसार, कुछ निश्चित चीजें टालने तथा कुछ निश्चित चीजों को अपने नियमित भोजन में शामिल करने में मदद मिलेगी।

ज्यादातर GI तीन वर्गों में बांटा जाता है:

  • कम GI: 1 से 55 के बीच
  • मध्यम GI: 59 से 69 के बीच
  • अधिक GI: 70 और उससे ज्यादा

सेब का ग्लायसेमिक इंडेक्स 39 है। जैसे कि सेब का 39 GI, कम GI के वर्ग में आता है, जो डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, इसलिए उनके लिए सेब खाना सुरक्षित है।

ग्लायसेमिक इंडेक्स 39 होने का मतलब यह भी है कि कम मात्रा में सेब खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल तुरंत नहीं बढ़ेगा। आइए, जान लेते हैं सेब डायबिटीज के लिए कैसा अच्छा है।

डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए सेब के फायदे

सेब फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं और इसी कारण वे ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं जो इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए, इन्हें डायबिटीज से ग्रासित होने की बढ़ती संभावना को कम करने में बहुत प्रभावशाली माना जाता है। 

  • एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से सेब खाने वालों को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। सेब के छिलके में क्वर्सेटीन भरपूर मात्रा में होता है जो टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना को कम करता है। 
  • नियमित आहार में सेब शामिल करने से वजन घटाने में और बेहतर वेट मैनेजमेंट में लाभ मिलते हैं। इस तरह से डायबिटीज से ग्रासित होने के परिणामस्वरूप बढ़ते अतिरिक्त वजन को रोका जा सकता है। समीक्षाएं और अध्ययनों ने यह दिखाया है कि सेब का कम मात्रा में सेवन भी डायबिटीज के खतरे को सकारात्मक रूप में कम करता है और नियमित आहार में सेब शामिल करने से डायबिटीज के खतरे में निश्चित और महत्वपूर्ण कमी दिखाता है। 
  • सेब खासकर डायबिटीज से ग्रासित लोगों के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि उनमें ढेर सारी मात्रा में फाइटोकेमिकल्स जैसे कैटेकिन, फ्लोरोडजिन, क्वर्सेटीन, क्लोरोजेनिक एसिड होते हैं। यह सभी बहुत प्रभावशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं, सूजन का मुकाबला करते हैं, कोलेस्टेरॉल को कम करते हैं और डायबिटीज से और टाइप 2 डायबिटीज से ग्रासित होने की संभावनाओं को कम करते हैं। 
  • सेब में भरपूर मात्रा में फ्लावोनॉयड्स होते हैं जो आपके पैनक्रिएटिक (अग्नाशय) सेल्स की रक्षा करते हैं। जब आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, तब पैनक्रिएटिक (अग्नाशय) इंसुलिन तैयार करती हैं। परिणामस्वरूप जो लोग अपने आहार में नियमित रूप से सेब शामिल करते हैं, उन्हें डायबिटीज से और टाइप 2 डायबिटीज से ग्रासित होने का खतरा कम होता है। 

3 महीने में Diabetes की दवाईयां कम की

Shubhangi Patil
9.8% 6.8%
शुभांगी पाटिल
उम्र 38
Happy members
25000+
Happy members
No Cost EMI
No Cost
EMI
Moneyback Guarantee
Moneyback
Guarantee
Rated 4.8/5
Rated 4.8/5
4.8/5
आप भी करें Join
Fitterfly's
Diabetes Prime Program
Required
Required
* Diabetes Remission is the clinical term for Diabtes Reversal

संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सेब के फायदे उपरोक्त बातों के अलावा, आपके नियमित आहार में सेब शामिल करने से नीचे दिए गए फायदे होते हैं

  1. डायबिटीज से ग्रासित लोगों को लीवर संबंधित समस्याएं निर्माण होने का बड़ा खतरा होता है। डायबिटीज से ग्रासित लोगों को सेब खाने से और इसे आपके आहार में नियमित रूप से शामिल करने से सिर्फ ब्लड शुगर सामान्य होने के साथ स्वस्थ लिवर का भी लाभ होता है।
  2. सेब में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होती, इसलिए आपके लिए डायबिटीज से ग्रासित रहने के बावजूद सेब खाना सुरक्षित है और सेब खाना इतना अच्छा है कि इससे आपको पूरे दिन काम करने के लिए ऊर्जा और इन्द्रियों को भी मिलता है। 
  3. सेब में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिसका मतलब है कि इसका पाचन करने में आपके शरीर को ज्यादा समय लगता है और सेब खाने से आपके ब्लड शुगर के स्तर में बढ़ोतरी नहीं होगी।
  4. पोलिफेनोल्स, जो सेब में पाए जाते हैं, ब्लड शुगर का स्तर अच्छी तरह से मैनेजमेंट करने में सक्षम होते हैं और उसके सकारात्मक परिणामों के लिए जाने जाते हैं। नियमित रूप से सेब खाना शरीर का इंसुलिन प्रतिरोध कम करता है, जो आपकी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

आपके रोज के आहार में सेब कैसे शामिल करें? 

एक बार जब आपके डॉक्टर आपको सेब खाने की अनुमति दें, तो यहां कुछ तरीके हैं जिनसे आप आपके रोज के आहार में सेब शामिल कर सकते हैं:

  • सबसे अच्छा और सरल तरीका है सेब को धोकर फिर एक करारा टुकड़ा खाना।
  • कद्दूकस करें या काटें और अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करें।
  • अपने ओट्स की खीर में या चिया पुडिंग में सेब डालें।
  • बेक्ड एपल (बेक्ड सेब) की रेसिपी आजमाएं।
  • सलाद में सेब को मिलाएं।
  • पानी के जार में ताजे सेब के टुकड़े डालें, यह एक और एक और आसान तरीका है, जिससे आप अपने शरीर को दिनभर ऊर्जित और हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

अन्य चीजें ध्यान दें:

  • सेब को अधिक मात्रा में खाने से बचें, क्योंकि इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से यह जानें कि आपके लिए सुरक्षित मात्रा क्या होगी और उसका पालन करें।
  • सेब को अन्य फलों और आहार सामग्री के साथ संतुलित रूप से खाएं, ताकि आपको विभिन्न पोषक तत्व मिलें।
  • सेब के साथ अपनी आहार योजना को वैधानिक करने के लिए अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।

FitterTake 

इससे पहले कि आप अपने नियमित आहार में ज्यादा सेब शामिल करें, यह सुनिश्चित करें कि आप अपने डायबिटीज केअर टीम और आहार विशेषज्ञ यह बात जान लें कि आप के लिये कितने सेब खाना सुरक्षित रहेगा और मेडिकल सलाह का पालन करें I

अगर आपको आपकी ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञ के मार्गदर्शन की जरुरत है तो Fitterfly’s Diabetes Care Program यहां साइन अप करेंI 

हमारा डायबिटीज मैनेजमेंट प्रोग्राम जो डायबिटोलोजिस्स्ट विशेषज्ञ,न्युट्रीशनिस्ट फिटनेस और सक्सेस कोचेस द्वाराक्युरेट किया है जो आप के डायबिटीज के मूल कारण तक पहुंचते है और आप को एक प्रभावी और व्यापक ट्रीटमेंट प्लान देतें हैंI क्या आप और जानना चाहतें हैं? 

आज ही हम से बात कीजिए 08069450746! वह आपको , सिर्फ कौन से फल आप के लिए सुरक्षित है इसके बारे में उपयुक्त जानकारी नही देंगे बल्की आपको अच्छी/सेहतमन्द आदतें बनाने में भी मदद करेंगे जो आप की प्रगति उम्रभर बनाये रखने में मदद करेंगी I 

टीप ऑफ द डे: भोजन के साथ फल खाने से आप की ब्लड शुगर बढने का खतरा अधिक हो सकता है इसलिये फल हमेशा नाश्ते जैसा खाईये I

Disclaimer

This blog provides general information for educational and informational purposes only and shouldn't be seen as professional advice.

Read More
- By Fitterfly Health-Team

Diabetes Reversal Calculator

To know your chances of diabetes reversal, take the Daibetes Reversal Test

Check

Pre-diabetes Risk Calculator

Take the first step towards a healthy, happy lifestyle by assessing your risk.

Check

Healthy Weight Calculator

Is your weight increasing your health risk

Check

Heart Age
Calculator

Find your heart's true age to prevent complications.

Check
HitREWINDon Diabetes!

Choose to REVERSE* it With

Fitterfly Diabetes Prime

12-month Program

  • Real-time blood sugar insights with CGM Sensor
  • Personal Diabetes Health Coach
  • Personalized plans for diet, fitness, stress & sleep
  • Unlimited diet consults + 50+ lab tests & much more!
Plans Start at ₹49/ Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Talk to us
Chat with us
Talk to us
Chat with us