Fitterfly HealthTech Pvt Ltd Logo
Read In - English

घर पर बनाएं और पिएं: तेजी से वजन घटाने के लिए 11 अद्भुत पेय|

Updated on: Dec 04, 2023
7 min Read
54296 Views
Medically Reviewed

Shilpa Joshi

Nutritionist | Consultant Dietitian | Diabetes Educator
घर पर बनाएं और पिएं: तेजी से वजन घटाने के लिए 11 अद्भुत पेय|
Spread the love

क्या आप वजन घटाने की या फिर उसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हो? आप के डाएट में कुछ पेयों का अंतर्भाव करने से आपका वजन जल्दी घट सकता हैं|

इस आर्टिकल में हम वजन कम करने के कुछ पेय और उन्हें घर पर बनाने की तरकीब देखेंगे| जिससे आपका वजन कम होगा|

 

 वजन घटानेवाले पेय

आप शायद यह जानते होंगे की वजन कम करने के लिए आपके रोज के खाने में से कुछ पेय लेना बंद कर देना उचित हैं| विशेषरूप से जिनमें शक्कर हैं और जिनमें बहुत ज्यादा कैलरीज हैं ऐसे पेय आपको नहीं पीना चाहिए|

वजन कम करते वक्त कैलरीज घटाना और जितने कैलरीज आप ले रहे हो उससे ज्यादा जलना जरुरी हैं|

वजन कम करने के लिए कुछ पेय आपकी मदद कर सकते हैं, और साथही आपको ज्यादा न्युतारिशन देते हैं जिनसे आपका वजन भी घटता हैं और आप तंदुरुस्त भी रहते हो|

अमेरिकन डायबेटिज असोशिएशन ADA कहता हैं कि, आपको पानी और अन्य पेय लेने चाहिए जिनसे आपका मधुमेह नियंत्रित रह सकेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी|

इससे आपका वजन नियंत्रित रहता हैं और वजन कम करने के लिए उपयुक्त कुछ पेयों को विकल्प भी मिल जाते हैं|

घर पर बननेवाले कुछ वेटलोस ड्रिंक्स बनाने की विधियां

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हो तो यह कुछ ड्रिंक्स हैं जो आप घर पर बना सकते हो और वे वजन कम करने में आपकी मदद करेंगे| इनकी विधियां जानने से पहले, यह ध्यान रहे की बहुत सारी ड्रिंक्स बनाते वक्त आपको पानी उबालना होगा जिससे पानी की मात्रा कम हो जाएगी|

तो अगर आप एक ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो एक कप से थोडा ज्यादा पानी ले लीजिए ताकि आप उसे उबाल सको|

1. अदरक और निम्बू पानी

अदरक मे एंटी इन्फ्लामेटरी और एंटी ओक्सिडेंट गुण होते हैं| इसके बारे में हुआ संशोधन यह कहता हैं कि इससे कोलेस्ट्रोल और मधुमेह का खतरा कम होता हैं| फिर भी यह दवाइयाँ या जीवनशैली में किए जानेवाले बदलावों का विकल्प नहीं हैं|

 जरुरी सामान:

  • अदरक का छोटा टुकड़ा लेकर उसे बारीक काटिए |
  • एक कप पानी |
  • आधे निम्बू का ताजा रस|
  • भुना हुआ जीरा पावडर|

 कैसे बनाए:

  • एक ब्लेंडर में अदरक और पानी डालकर उसका मिश्रण बनाए|
  • अब यह ग्लास में लेकर उसमें निम्बू का रस डाले|
  • उसे अच्छे मिक्स करें|
  • उसमें चुटकी भर जीरा पावडर डाले और फिर से मिक्स करें|
  • आपका अदरक निम्बू पानी तैयार हैं|

2. जीरा पानी

जीरा, जिसे अंग्रेजी में क्युमिन कहते हैं, यह बहुत ही उपयुक्त पदार्थ हैं जिसे थायमोक्वीनोन भी कहा जाता हैं| यह वजन कम करने के लिए काफी प्रभावी घटक हैं|

जीरा एंटी ओक्सिडेंट हैं, इससे वजन जल्दी कम होता हैं| इसमें कम कैलरीज रहती हैं और इससे मेटाबोलीझम अच्छा होता हैं और आपका पाचन भी अच्छा होता हैं|

Fitterfly के easy diet plan से ... 3 महीनों में 11½ kg वज़न कम किया

Monica Arora
77kg 66kg
मोनिका अरोरा
उम्र 48
Happy members
25000+
Happy members
No Cost EMI
No Cost
EMI
Moneyback Guarantee
Moneyback
Guarantee
Rated 4.8/5
Rated 4.8/5
4.8/5
आप भी करें Join
Fitterfly's
Weight Loss Program
Required
Required
* Diabetes Remission is the clinical term for Diabtes Reversal

जरुरी सामान

  • एक चम्मच जीरा|
  • एक ग्लास पानी|

कैसे बनाए

जीरा पानी दो तरीकों से बनाया जाता हैं:

  • आप एक ग्लास पानी में जीरा रातभर भिगो सकते हो| उस पानी को सुबह छान ले या फिर जीरा के साथ ही पिए|
  • आप जीरा को पानी के साथ उबाल सकते हो और ठंडा होने के बाद उसे छान कर या जीरा के साथ ही पि सकते हो|
  • आपका घर पर बनाया हुआ वेट लोस ड्रिक तैयार हैं|

3. दालचीनी का पानी

दालचीनी से आपका ब्लड ग्लूकोज लेव्हल नियंत्रित रहता हैं| इससे आपकी चरबी भी कम होती हैं और वजन भी घटता हैं|

जरुरी सामान

  • एक कप पानी|
  • दो चम्मच दालचीनी पावडर| (दालचीनी पीसकर उसका पावडर इस्तेमाल करना ही ठीक रहेगा)

कैसे बनाए

  • एक पैन में पानी गर्म करें और गर्म होते वक्त उसमें दालचीनी पावडर डाले|
  • गर्म पानी गैस पर से उतारे और ठंडा होने दे|
  • गुनगुने पानी में ताजे निम्बू का रस डाले|
  • यह ठीक से मिक्स करके वजन कम करने के लिए इसे पिए|

4. पुदीना और निम्बू पानी

पुदीने से वजन कम होता हैं| इससे आपका पाचन भी सुधरता हैं और मेटापोलीझम भी अच्छा होता हैं|

पुदीने में कैलरीज कम होती हैं इस वजह से वजन कम करने के लिए यह उपयुक्त हैं| निम्बू से आपका पेट भरा रहता हैं, वजन भी कम होता हैं और यह आपको हायड्रेटेड रखता हैं|

जरुरी सामान

  • एक कप पानी |
  • पुदीने के धुले कुछ पत्ते|
  • ताजे निम्बू का रस|

कैसे बनाए

  • एक पैन में पानी और पुदीने के पत्ते डालकर उबाले |
  • पानी उबालने के बाद उसे गैस से उतारकर गुनगुना होने दे|
  • अब यह पानी ग्लास में लेकर उसमें ताजे निम्बू का रस डाले|
  • अगर आप पुदीने के पत्ते खाना नहीं चाहते तो उन्हें छान ले, लेकिन पुदीने के पत्ते खाने से भी आपको बहुत फायदे होंगे|

5. सब्जा पानी या चिया सीड का पानी

सब्जा के दाने या चिया सीड आपके पेट की चरबी कम करते हैं| यह सब्जा दाने सभी किराना दुकानों में आसानी से मिल जाते हैं इसलिए आपको इसका ड्रिंक बनाना आसान लगेगा|

जरुरी सामान:

  • एक चम्मच सब्जा के दाने|
  • एक कप पानी|

कैसे बनाए:

  • सब्जा के दाने पानी में एक घंटे तक भिगोए|
  • उसे अच्छे से घोलकर पी ले|
  • अगर आप इसे रात को भिगोए तो सुबह उठते ही पी सकोगे|
  • इन्हें आप एक घंटे तक खाना खाने से पहले पी सकोगे| इससे आपका परत भरा रहेगा और ज्यादा खाना टल जाएगा|

6. दालचीनी और काली मिरी मिर्च की चाय

दालचीनी से आपका ब्लड ग्लूकोज लेव्हल अच्छा रहता हैं और आपकी चरबी कम होकर वजन भी कम होता हैं| काली मिर्च में पाइपरिन की मात्रा अधिक होती हैं जिससे आपका पाचन सुधरता हैं और वजन कम होता हैं| निम्बू आपका पेट भरा रखता हैं और वजन कम करने के साथ ही आपको हायड्रेटेड रखता हैं|

जरुरी सामान:

  • एक कप पानी|
  • एक या आधी दालचीनी|
  • चुटकी भर काली मिर्च पावडर|
  • आधे निम्बू का ताजा रस|

कैसे बनाए:

  • एक पैन में पानी के साथ दालचीनी उबाले|
  • पानी उबालने के बाद गैस से उतारकर गुनगुना होने तक रुके|
  • अब इसे कप में छान ले|
  • उसमे काली मिर्च और ताजे निम्बू का रस डाले|
  • इसे घोलकर घरपर बनाया हुआ वेट लोस ड्रिंक पी ले|

7. मेथी दाने का पानी

मेथी दाना एक भारतीय मसाला हैं जिसमें एंटी ओक्सीडन्स और फायबर की मात्रा अधिक होती हैं| यह सभी दुकानों में आसानी से मिल जाता हैं| यह आपके शरीर से जहरीले घटक निकालता हैं|

जरुरी सामान:

  • एक कप पानी|
  • आधा चम्मच मेथी दाना|

कैसे बनाए:

  • मेथी दाना रातभर भिगोए|
  • सुबह उठते ही वह पानी छानकर पी ले|
  • आप चाहो तो पानी बिना छाने भी पी सकते हो|
  • अगर आपको यह पानी कड़वा लगे तो आप मेथी दाना सुबह एक घंटे तक भिगो कर वह पी सकते हो|

8. सौंफ का पानी

सौंफ में फायबर की मात्रा अधिक होती है| इससे आपका पेट भर जाता हैं और आपको दिनभर भूख ना लगने की वजह से आप ज्यादा नहीं खाते हो|

जरुरी सामान:

  • एक कप पानी|
  • एक चम्मच सौंफ|

कैसे बनाए:

  • सौंफ को पानी में रातभर भिगोए|
  • सुबह यह पानी छानकर पिए या फिर बिना छाने भी सौंफ के साथ पी सकते हो|

9. सब्जा दाना और निम्बू पानी

सब्जा दाने से आपके शरीर में ठंडक रहती हैं| निम्बू से आपका पेट भरा रहता है, वजन कम होता हैं और आप हायड्रेटेड रहते हैं|

जरुरी सामान:

  • एक कप पानी|
  • आधा चम्मच जीरा|
  • एक या आधी दालचीनी|
  • आधे निम्बू का ताजा रस|
  • आधा चम्मच शहद (ऑप्शनल)
  • आधा चम्मच सब्जा के दाने और भिगोने के लिए एक कप पानी|

कैसे बनाए:

  • सब्जा के दाने पानी में दस से बीस मिनिट तक भिगोके रखें|
  • एक पैन में एक कप पानी लेकर उसमे जीरा और दालचीनी उबाले|
  • पानी भूरे रंग का होने तक उबाले|
  • अब गैस से उतारकर थोडा ठंडा होने दे|
  • यह पानी छानकर एक ग्लास में रखें |
  • उसमे निम्बू का रस और शहद डालकर मिक्स करे|
  • इसमें सब्जा के दाने डालकर सब एकसाथ मिक्स करे|
  • और यह गरम वेट लोस ड्रिंक पिए|

10. आमला और अदरक का रस

आमला को भारतीय गुजबेरी कहते हैं| यह आपके कार्बोहायड्रेट का पाचन बढाता हैं|

जरुरी सामान:

  • आधा कप बारीक़ कटा हुआ आमला|
  • एक चम्मच मोटा कटा हुआ अदरक|
  • डेड कप पानी|
  • १/४ चम्मच खड़ा नमक|

कैसे बनाए:

  • एक चौथाई कप पानी में कटा हुआ आमला और अदरक डालकर पिस ले|
  • इसे छानकर ग्लास में रखें|
  • अब इसमे बचा हुआ पानी डालकर नमक डाले|
  • यह सब घोलकर तुरंत पी ले|

FitterTake

कई सारे घरपर बनाए हुए ड्रिंक्स आपका वजन घटाने में आपकी मदद करते हैं| लेकिन ध्यान रहे यह ड्रिंक्स कोई जादू नहीं करते|

इन्हें संतुलित सेहतमंद आहार, क्रियाशील जीवन शैली, तनाव व्यवस्थापन और अच्छी नींद के साथ लिया जाए तो आपका वजन कम करने का यह सफ़र आसान होता हैं| अगर आप वजन घटाना चाहते हो लेकिन वजन कम नहीं हो रहा हैं तो चिंता ना करें|

हमारे Fitterfly के तज्ञ आपकी मदद के लिए तैनात हैं| Fitterfly Weight Loss Program| यह डॉक्टरों ने डिजाइन किया हुआ एक अद्वितीय, सुरक्षित, वैज्ञानिक और शाश्वत प्रोग्राम है| इस प्रोग्राम में आपका आहार, तंदुरुस्ती, नींद और तनाव व्यवस्थापन इन सारी चीजों पर ध्यान दिया जाता है| हम आपको तंदुरुस्त रहने की दिशा दिखाएंगे तथा उसे  कायम रखने के लिए भी कोशिश करेंगे|

आपका सफर आज ही शुरू करें| हमारे  Fitterfly Weight Loss Program से जुडियें अथवा 08046807733 इस नंबर पर हमें कॉल कीजिए|

- By Fitterfly Health-Team

Diabetes Reversal Calculator

To know your chances of diabetes reversal, take the Daibetes Reversal Test

Check

Pre-diabetes Risk Calculator

Take the first step towards a healthy, happy lifestyle by assessing your risk.

Check

Healthy Weight Calculator

Is your weight increasing your health risk

Check
HitREWINDon Diabetes!

Choose to REVERSE* it With

Fitterfly Diabetes Prime

12-month Program

  • Real-time blood sugar insights with CGM Sensor
  • Personal Diabetes Health Coach
  • Personalized plans for diet, fitness, stress & sleep
  • Unlimited diet consults + 50+ lab tests & much more!
Plans Start at ₹49/ Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Talk to us
Chat with us
Talk to us
Chat with us